27/12/2025
🛑 परकोटे में कानून या बिल्डर की मनमानी?
जहाँ एक ओर हल्दियों का रास्ता में माननीय न्यायालय द्वारा अवैध कॉमर्शियल बिल्डिंगों को सीज कर ध्वस्तीकरण हेतु चिन्हित किया गया है,
वहीं चाकसू का चौक में एक बार फिर पुरानी हवेली तोड़कर कॉम्प्लेक्स बनाया जा रहा है।
यही नहीं —
इसी बिल्डर ने पहले भी चाकसू के चौक में हवेली तोड़कर KK हाउस कॉम्प्लेक्स खड़ा किया,
जिसमें आज 40+ दुकानें चल रही हैं, जबकि भवन पहले सीज हो चुका था।
❓ सवाल सीधा है —
परकोटे में कानून सबके लिए बराबर है या कुछ खास लोगों के लिए नियम अलग हैं?
🏛️ विरासत बचेगी या मुनाफ़ा?
🚦 ट्रैफिक सुधरेगा या और बिगड़ेगा?
अब जवाब ज़रूरी है।
#परकोटा #जयपुर #अवैधनिर्माण #विरासत_बचाओ #कानून_सबके_लिए #हवेली_ध्वस्तीकरण