Shree Kedarnath Mahadev

Shree Kedarnath Mahadev Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Shree Kedarnath Mahadev, Hindu temple, Jahangirabad.

नंदी की गवाहीमैं शिलादिपुत्र नंदी हूँ,  सैकड़ों वर्ष से शीत, आतप, बरखा सहने के बाद एक बार मैंने महादेव से पूछा कि आप अपना...
12/08/2023

नंदी की गवाही

मैं शिलादिपुत्र नंदी हूँ, सैकड़ों वर्ष से शीत, आतप, बरखा सहने के बाद एक बार मैंने महादेव से पूछा कि आप अपना त्रिशूल क्यों नही चलाते, उन्होंने मुझे श्री राम कथा सुनाई और कहा, 'यदि प्रभु राम चाहते तो बिना फण के एक बाण से दशानन के दसों शीश समेत सम्पूर्ण लंका का विनाश कर देते पर इससे सामान्य जन पर कोई प्रभाव नही पड़ता। राम और रावण की लड़ाई मात्र दो लोगों की लड़ाई नही थी बल्कि सामान्य जन मे मर्यादा की पुन:स्थापना और अन्याय के विरुद्ध उन्हें उठ खड़े होने का साहस देने को थी।' राम कथा प्रत्येक संदेह को दूर कर देती है, मैं जान गया कि मेरे यहाँ होने का उद्देश्य क्या है। मैं यहाँ पर हुए अत्याचार की गवाही देने के लिए हूँ। भारत भूमि मे निवास करने वाले लोगों में धर्म और सामर्थ्य के जागरण के लिए तप कर रहा हूँ।

मैं यहाँ सदियों से पड़ा हूँ, काशी धाम आने वाले सभी जन मुझे देखते हैं, मैं गवाह हूँ कि मेरे भोलेनाथ ज्ञानव्यापी तीर्थ के अधिष्ठाता हैं। मैं हर घड़ी, हर पल महादेव की ओर मुँह करके बता रहा हूँ कि मेरे भोलेबाबा यहीं हैं यहीं हैं। जम्बू द्वीप के प्रत्येक कोने से आने वाले सभी सनातनियों को बता रहा हूँ कि विश्वेश्वर यहीं हैं। सम्पूर्ण भरतखंड के एक एक व्यक्ति को मैं सदियों से इसी बात की गवाही दे रहा हूँ।

मैंने सुना है कि नए भारत के राजा ने यह पता लगाने का आदेश दिया है कि ज्ञानव्यापी तीर्थ का अध्यक्ष कौन है। धरती के विधि विशेषज्ञ विधाता का पता लगाने निकले हैं, यह सोच कर मैं मन ही मन महादेव की माया पर मुस्कुराता हूँ। भोलेनाथ जानते थे कि मेरी गवाही ही विधि व्यवस्था की आखिरी बात होगी, इसलिए मैं सैकड़ों साल से यहीं हूँ। जिस दिन मेरी प्रतीक्षा और मेरी गवाही प्रत्येक सनातनी की प्रतीक्षा और गवाही हो जायेगी उस दिन हर ज्ञानव्यापी को उसका देव मिल जाएगा।

मेरी तरफ देखो, मैं साक्ष्य हूँ, प्रमाण हूँ, साक्षी हूँ कि ज्ञानव्यापी तीर्थ समेत समस्त लोक के एकमेव स्वामी महादेव हैं।

उत्तिष्ठत जाग्रत प्राप्य वरान्निबोधत

श्रीकेदारनाथ आपदा की 10वी बरसी पर असमय काल कलवित हुए,बाबा केदार के सभी भक्तो को विन्रम श्रद्धांजलि।बाबा केदार उन सभी भक्...
16/06/2023

श्रीकेदारनाथ आपदा की 10वी बरसी पर असमय काल कलवित हुए,बाबा केदार के सभी भक्तो को विन्रम श्रद्धांजलि।
बाबा केदार उन सभी भक्तो को संभल प्रदान करे जो अभी भी अपने परिवार जनों की राह तक रहे क्योकि उनको अभी तक अपने परिवार के लोगो की मृत देह तक देखने को नसीब नही हुई है।
ॐ शांति शांति शांति

21/04/2023

डोली में सवार होकर मेरे बाबा चले अपने धाम केदारनाथ🙏

20/04/2023

बाबा केदार की डोली निकलने से पहले बाबा भैरव की पूजा🙏🚩

18/02/2023

हर हर महादेव 🙏🙏🙏

केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि घोषित कर दी गई है। आगामी 25 अप्रैल को शुभ लग्नानुसार 6 बजकर 20 मिनट पर आम भक्तों के दर्शनार्थ के लिए बाबा के कपाट खोल दिए जाएंगे और 20 अप्रैल को भैरवनाथ पूजा की जाएगी।

केदारबाबा की डोली 21 अप्रैल को ओंकारेश्वर मंदिर से प्रस्थान करेगी और रात्रि विश्राम के लिए गुप्तकाशी पहुंचेगी। 22 को फाटा, 23 को गौरीकुंड में विश्राम करेगी। 24 को गौरीकुंड से केदारनाथ धाम के लिए रवाना होगी। 25 अप्रैल को 6 बजकर 20 मिनट पर मेष लग्न में केदारनाथ धाम के कपाट खोल दिए जाएंगे।

जय भोलेनाथ 🙏🙏🙏

28/01/2023

जय माँ धारी देवी !

हम सभी के लिए यह प्रसन्नता का विषय है कि वर्ष 2013 की दैवीय आपदा के पश्चात आज, माँ धारी देवी विधि-विधान सहित अपने मूल स्थान पर विराजमान हो गई हैं।

माता रानी सभी भक्तो पर अपनी कृपा बनाये रखना।

|

भक्तों के लिए खुशखबरी, 26 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट
28/01/2023

भक्तों के लिए खुशखबरी, 26 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट

कृपानिधान बाबा केदारनाथ धाम से आज के मंगल दर्शनप्रभु की दया सभी भक्तो पर सदैव बनी रहे🙏🌹बाबा केदारनाथ धाम में कल जबरदस्त ...
12/01/2023

कृपानिधान बाबा केदारनाथ धाम से आज के मंगल दर्शन
प्रभु की दया सभी भक्तो पर सदैव बनी रहे🙏🌹
बाबा केदारनाथ धाम में कल जबरदस्त बर्फबारी हुई

कंपा देने वाली कड़ाके की ठंड में आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज ने जंगल में रात्रि विश्राम किया..संत शिरोमणि आचार्य श्...
05/01/2023

कंपा देने वाली कड़ाके की ठंड में आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज ने जंगल में रात्रि विश्राम किया..

संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज एवं समस्त दिगम्बर मुनियों के तप और त्याग को नमन,वंदन,अभिनंदन 🙏

25/12/2022

भारतवर्ष में तुलसी पूजन की परंपरा सदियों से चली आ रही है ।
हिन्दु धर्म में तुलसी के पौधे को अति पवित्र माना गया है ।
मान्यता यह है कि तुलसी के पौधे को घर में रखने और रोज इसका पूजन करने से सुख समृद्धि बनी रही है और जीवन में कोई परेशानी नहीं आती ।
तुलसी का पौधा घर में आने वाली सारी नकारात्मक ऊर्जा को रोक लेता है ।
हर वर्ष 25 दिसम्बर को तुलसी पूजन दिवस मनाया जाता है ।
सभी सनातनी भक्तो को तुलसी पूजन दिवस की शुभकामनाएं ।

आइये अपने आने वाली पीढ़ियों को संता की नहीं भारतीय संतो और सनातन संस्कृति के संस्कार दे ।

*जय श्री केदार* 🔱

'विश्वास स्वरूपम'राजस्थान के राजसमंद जिले में विश्व की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा तैयार की गई है। राजसमंद जिले के नाथद्वारा म...
29/10/2022

'विश्वास स्वरूपम'

राजस्थान के राजसमंद जिले में विश्व की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा तैयार की गई है। राजसमंद जिले के नाथद्वारा में बनी इस शिव प्रतिमा की ऊंचाई 369 फीट है। विश्व की इस सबसे ऊंची शिव प्रतिमा का नाम 'विश्वास स्वरूपम' रखा गया है।
सबसे ऊंची शिव प्रतिमा के लोकार्पण के लिए 29 अक्तूबर से 6 नवंबर तक लोकार्पण महोत्सव का आयोजन होगा। शिव प्रतिमा के निर्माण में 10 साल का समय लगा है। ये शिव प्रतिमा संत कृपा सनातन संस्थान की ओर से तैयार करवाई गई है।
संत कृपा सनातन संस्थान के ट्रस्टी मदन पालीवाल ने शिव प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के लिए आयोजित कार्यक्रमों के संबंध में बताया कि महादेव की प्रतिमा के लोकार्पण से जुड़े इस यज्ञ में नौ दिन तक धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन होंगे। नौ दिवसीय रामकथा भी आयोजित की गई है।

Address

Jahangirabad
202394

Telephone

+919999530448

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Shree Kedarnath Mahadev posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Place Of Worship

Send a message to Shree Kedarnath Mahadev:

Share

Category