Akhil Bharatiya Paliwal Mahajan Samaj

Akhil Bharatiya Paliwal Mahajan Samaj Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Akhil Bharatiya Paliwal Mahajan Samaj, Indore.

प्रतिभा -सम्मान                                         माँ आशापूर्णा पालीवाल समाज शिक्षा प्रसारक ट्रस्ट, चोपड़ा प्रतिवर्...
06/10/2020

प्रतिभा -सम्मान

माँ आशापूर्णा पालीवाल समाज शिक्षा प्रसारक ट्रस्ट, चोपड़ा प्रतिवर्ष अखिल भारतीय स्तर पर 10वीं एवम 12वीं के उच्चतम अंक प्राप्त छात्र-छात्राओं को सम्मानित करता है | शिक्षा वर्ष 2019-2020 के लिए ट्रस्ट 10वीं एवम 12वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं की अंकसूची आमंत्रित कर रहा है |

👉 प्रथम पुरस्कार 5000/- रुपये (कुल 10 पुरुस्कार)
कक्षा 10वीं - छात्र-छात्रा
कक्षा 12वीं - छात्र-छात्रा (गणित विज्ञान - मेथ्स)
कक्षा 12वीं - छात्र-छात्रा (जीव विज्ञान - बायो)
कक्षा 12वीं - छात्र-छात्रा (वाणिज्य - कामर्स)
कक्षा 12वीं - छात्र-छात्रा (कला - आर्ट्स)

👉 द्वितीय पुरस्कार 2500/- रुपये (कुल 10 पुरुस्कार)
कक्षा 10वीं - छात्र-छात्रा
कक्षा 12वीं - छात्र-छात्रा (गणित विज्ञान - मेथ्स)
कक्षा 12वीं - छात्र-छात्रा (जीव विज्ञान - बायो)
कक्षा 12वीं - छात्र-छात्रा (वाणिज्य - कामर्स)
कक्षा 12वीं - छात्र-छात्रा (कला - आर्ट्स)

(छात्र एवम छात्रा दोनों वर्ग में प्रथम-द्वितीय पुरुस्कार अलग-अलग दिए जाएंगे)

समाज के सभी छात्र-छात्राओं से निवेदन है कि अपनी अंक सूची 20 ऑक्टोम्बर 2020 तक निम्न व्हाट्सएप नंबर पर भेजे या फिर अपनी प्रविष्टि निम्न गूगल फॉर्म पर रिजिस्टर करे !
(मार्कशीट पर अपने स्वलिखित अक्षर में नाम, पिता का नाम, मोबाइल नंबर, स्थान, कुल अंक, कुल प्राप्तांक एवम प्रतिशत लिखे)

व्हाट्सअप नंबर
श्री परिमल मोहनलालजी पालीवाल
https://wa.me/919826166261
श्री अंकित रामगोपालजी पालीवाल
https://wa.me/91999336172

गूगल फॉर्म:
https://forms.gle/2sPEfqVg8HZDLy5v7

🌹 निवेदक 🌹
माँ आशापूर्णा पालीवाल समाज शिक्षा प्रसारक ट्रस्ट, चोपड़ा
पालीवाल युवा संस्था, इंदौर

Create a new survey on your own or with others at the same time. Choose from a variety of survey types and analyze results in Google Forms. Free from Google.

09/04/2020
*कोरोना युद्ध के सच्चे योद्धाओ को नमन*             *मानवता की सेवा*    *(डॉ.एस एस पालीवाल -राऊ)*ये किसी से नही छुपा है क...
06/04/2020

*कोरोना युद्ध के सच्चे योद्धाओ को नमन*
*मानवता की सेवा*
*(डॉ.एस एस पालीवाल -राऊ)*

ये किसी से नही छुपा है कि कोरोना कितना घातक है, इस अदृश्य वायरस से लड़ने के लिए सुरक्षा एवं PPE (पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्यूपमेंट) जो कि योद्धाओ रूपी डॉक्टर को बहुत आवयशक है उसकी आज कमी आ रही है।

जिस तरह युद्ध के समय प्रजा अपने योद्धाओं के लिए खाद्य सामग्री, लड़ने के लिए हथियार प्रदान करती है ताकि वो भी इस युद्ध मे अपने स्तर पर सहभागी बने,
आप द्वारा भी ऐसा ही सराहनीय कदम *1 लाख रुपयो* से आपने जो PPE किट प्रदान किये ये अमृततुल्य है।
इस सराहनीय कार्य को शब्दो मे परिभाषित करना अत्यंत कठिन है हम यही कह सकते है कि आदरणीय डॉक्टर साहब (राऊ) आपके द्वारा विश्व सहित भारत एवं नगर को प्रभावित करने वाली महामारी से बचाव हेतु उपकरण उपलब्ध कराने, एवं मानवसेवा मे आपका सहयोग अद्वितीय, अतुलनीय है ।

*आपकी सेवा भावना को नमन*

अ.भा.पालीवाल महाजन समाज

बधाई । वंशिता । 🙏🏻💐हम आपके। सुखद भविष्य की कामना करते हैं ।
24/12/2019

बधाई । वंशिता । 🙏🏻💐हम आपके। सुखद भविष्य की कामना करते हैं ।

03/07/2019

🚩🌹 प्रतिभा सम्मान 🚩🌹

मां आशापूर्णा शिक्षा प्रसार ट्रस्ट चोपड़ा द्वारा सर्वोच्य अंक प्राप्त छात्र-छात्राओं को शिक्षा सत्र 2018-19 के लिए इंदौर में होने वाले कार्यक्रम में पुरस्कृत किया जाना है |

10 वीं के सर्वोच्च अंक प्राप्त प्रथम दो छात्र और दो छात्राओ को ,इसी प्रकार 12वीं में पीसीएम ग्रुप में सर्वोच्च अंक प्राप्त प्रथम दो छात्र एवं दो छात्राओ को , बायो ग्रुप में प्रथम दो छात्र एवं दो छात्राओं को, वाणिज्य संकाय (कॉमर्स) ग्रुप में प्रथम दो छात्र या छात्राओ को, कला संकाय (आर्ट्स) ग्रुप में प्रथम दो छात्र या छात्राओ को पुरस्कृत किया जायेगा |

पुरस्कार राशि

1) प्रथम स्थान Rs 5000/-
2) द्वितीय स्थान Rs.2500/
3) प्रोत्साहन पुरस्कार - सभी संकाय
में दो - दो छात्र-छात्राओं को

इंदौर, उज्जैन, देवास, राऊ, महू, नागदा झोन के छात्र-छात्राओं से निवेदन है कि अधिक से अधिक मार्कशीट मोबाइल नंबर सहित निम्न व्हाट्सअप नंबर पर 15 जुलाई 2019 के पूर्व भेजे |

1) श्री कैलाश महाजन
94254-00561
2) श्री श्रवण पालीवाल
99260-94321

🚩 पालीवाल युवा संस्था, इंदौर

🏅 कर्मश्री पुरुस्कार से सम्मानित 🏅  पालीवाल महाजन समाज मुंगाणा (धरियावद) के श्री राजमलजी (राजेश)रामप्रताप जी पालीवाल को ...
21/06/2019

🏅 कर्मश्री पुरुस्कार से सम्मानित 🏅

पालीवाल महाजन समाज मुंगाणा (धरियावद) के श्री राजमलजी (राजेश)रामप्रताप जी पालीवाल को इंडो-नेपाल समरसता संगठन द्वारा जयपुर में समन्वय सम्मेलन में कल दिनांक 20/6/19 को सम्मानित किया गया।

यह पुरूस्कार राज्य के विभिन्न क्षेत्रों के सामाजिक कार्यकर्ताओ को प्रदान किया गया।

श्री राजेशजी को कर्मश्री अवार्ड इंडो-नेपाल समरसता यात्रा को नैतिक समर्थन एवं सहयोग करने हेतु प्रदान किया गया है।

राजेश जी समाजकार्य में भी सदैव तत्पर रहते है, अफजलपुर भैरवजी मंदिर निर्माण में भी आपका सहयोग सराहनीय रहा है।

सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में सम्मानित होने पर राजेशजी को बहुत बहुत बधाई!

दिलीप कानूनगो
(अध्यक्ष )
अखिल भारतीय पालीवाल महाजन समाज

🌷🌷🌹🌹🙏🙏

Proud to inform that our beloved Dr S S Paliwal received first prize for notification of Tuberculosis patients and treat...
27/03/2019

Proud to inform that our beloved Dr S S Paliwal received first prize for notification of Tuberculosis patients and treatment, in Indore district.

24/01/2019

♦♦ गौरवशाली पल ♦♦

पालीवाल महाजन समाज के स्वर्णिम इतिहास में आज एक और ऐतिहासिक अध्याय की गाथा लिखी गई |

समाज की चार-चार प्रतिभाओ को एक साथ पहली बार चार्टेट अकाउंटेंट की उपाधि से नवाजा गया |

1) मुमुक्षा गोपाल पालीवाल
2) शुभम राजकुमार गुप्ता
3) राधिका भगवानजी गुप्ता
4) प्रियांशु पालीवाल सोयत

आपको एवम् आपके परिवार को हमारी और से बधाई एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं

साभार: राजेश कानूनगो

🌹🌹  *शुभकामनाएं*  🌹🌹                ♦चिकित्सकीय सेवा वह भी निरंतर *50 वर्षो* से जीवन प्रकिया में | आपकी सेवा में प्रार्थ...
15/09/2018

🌹🌹 *शुभकामनाएं* 🌹🌹

♦चिकित्सकीय सेवा वह भी निरंतर *50 वर्षो* से जीवन प्रकिया में | आपकी सेवा में प्रार्थना और विश्वास दोनों अदृश्य है, परंतु दोनों में इतनी ताकत है कि नामुमकिन को मुमकिन बना देते हैं. *आदरणीय डॉ. एस एस पालीवालजी, राऊ* की अंतःदृष्टि आस्था से परिपूर्ण है, जो रोगी की मनःस्तिथि को सम्बलता प्रदान करती है | समय के बंधन से विरक्त उपलब्धता आपके विशेष गुणों में है|

♦चिकित्सा के अलावा परिवार, नाते-रिश्तेदार, समाजजन, दोस्तों, और आमजन के जीवन के हर क्षेत्र मे आपका योगदान अविस्मरणीय रहेगा।

♦सात्विकता, सरलता, सहनशीलता, ईमानदारी, सदाचार एवम् परिश्रम जैसे सद्गुणों वाले व्यक्तित्व धनी डॉ. साहब अनवरत हम सभी को सेवा कार्य हेतु मार्गदर्शित करते रहेगे |

♦आपके सेवाभाव के आज सफलतम *50 वर्ष* पूर्ण होने आपका *हार्दिक अभिनन्दन और वंदन* करते है

Posted as received on WhatsApp.

Address

Indore

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Akhil Bharatiya Paliwal Mahajan Samaj posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Place Of Worship

Send a message to Akhil Bharatiya Paliwal Mahajan Samaj:

Share