09/05/2024
जिनके हाथ में जगमगाता परशु है,
जिनके बलवान कंधों पर धनुष शोभायमान है,
कोध्राक्त हो जिनकी आंखों से चिंगारिया बरसती है और जो महापराक्रमी अत्याचारी - आतताईयों को चुटकी में परास्त कर सकते हैं... ऐसे भगवान श्री परशुराम की छवि हमारी आंखों में बस गई है l
लेकिन ॠषि स्वरूप, प्रशांत, प्रसन्नचित्त, तेजोमय, भृगुनंदन भगवान श्री परशुराम की ओर हमारा ध्यान नहीं जाता l
कल कल बहती रेवा के तट पर कामधेनु की मुक्तता के लिए चल रहे महासंग्राम के दौरान भी सूर्योदय तथा सूर्यास्त के समय शस्त्र का त्याग कर शास्त्रोक्त उपासना करते भगवान श्री परशुराम ही मानव जीवन के आदर्श हैं... आराध्य हैं l
•••••••••••••••
11 मई 2024, रात्रि 8 बजे
श्री श्रीविद्याधाम, इंदौर मे
आपकी प्रतिक्षा रहेंगी..!
श्री परशुराम यशोगाथा
प्रबुद्धजनों के लियें आयोजित
आद्य गौड़ ब्राह्मण सेवा न्यास का
एक वाङ्मय अनुष्ठान है l
इस आमंत्रण को व्यक्तिगत आग्रह के रूप मे
स्वीकार कर कृपया सपरिवार, समाज, इष्टमित्र सहित पधारें l
आग्रह :
• समय का सम्मान करें l
• भारतीय परिधान को प्राथमिकता देंवे l
• मोबाइल साइलेंट मोड मे रखें l
• *और हॉ !* शेयर अवश्य करें l
सादर...
~ Team AGBSN
🌹🙏🏼🌹