Awah Devi Mandir

Awah Devi Mandir Awah Devi Mandir -Awah Devi ,Hamirpur -Himachal Pradesh - India
(1)

Awah Devi Mandir :Awah Devi Mandir is situated in tehsil Bhoranj district Hamirpur Himachal Pradesh ,India . on Sarkaghat road at a distance of 24 km from Hamirpur district.Mandir is situarted in the beautiful surrounding on the top of the hill awah devi mandir is over 275 years old. #जिला हमीरपुर से 24 किलोमीटर दूरी पर पूर्व की ओर स्थित है. यह मंदिर सैकड़ों वर्ष पुराना है. मंदिर में मां जालपा पिंडी

रूप में विराजमान हैं. । अवाह देवी मंदिर हमीरपुर जिले के सबसे ऊंचे स्थान पर समुद्र स्तर से 1237 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। ऊंचे स्थान पर होने के कारण अवाह देवी मंदिर के आसपास का नजारा भी काफी खूबसूरत है। अवाह देवी मंदिर पर क्षेत्र के लोगों के गहरी आस्था है।
#अवाह देवी मंदिर का इतिहास इस मंदिर को लेकर मान्यता है कि एक बार हमीरपुर जिले के संगरोह में एक किसान खेती कर रहा था। इस दौरान उसका हल एक पत्थर से टकरा गया, जिसमें से रक्त निकलने लगा। जल्द ही यह खबर पूरे क्षेत्र में आग की तरह फ़ैल गई। इसके बाद लोगों ने पिंडी को बाहर निकाला और माता ने सभी को दर्शन दिए। हालांकि पिंडी को बाहर निकालने के बाद मंडी और हमीरपुर के लोगों में पिंडी की स्थापना को लेकर विवाद हो गया। दोनों ही पक्ष अपने-अपने क्षेत्र में माता की स्थापना करना चाहते थे। इस बीच मंडी के लोग पिंडी उठाकर चल पड़े। कुछ दूर चलने के बाद मंडी के लोग एक स्थान पर माता की पिंडी को रखकर आराम करने लगे। जब मंडी के लोग पिंडी को वापस उठाने लगे तो काफी जोर लगाने के बाद भी पिंडी नहीं उठी। इसके बाद सभी लोगों ने सहमती से पिंडी को यहीं स्थापित कर दिया गया। अवाह देवी मंदिर में स्थापित पिंडी को जालपा पिंडी और मंदिर को जालपा देवी मंदिर भी कहा जाता है।
ऐसे पहुंचें अवाह देवी मंदिर हमीरपुर शहर से अवाह देवी मंदिर पहुंचने के लिए परिवहन की सुविधा उपलब्ध है। हमीरपुर शहर बस सेवा से दिल्ली, अमृतसर, देहरादून, हरिद्वार, अम्बाला, चंडीगढ़ सहित अन्य प्रमुख शहरों से जुड़ा हुआ है। हमीरपुर से नजदीकी रेलवे स्टेशन लगभग 70km दूर ऊना में है। हमीरपुर से निकटतम हवाई अड्डा लगभग 83km दूर कांगड़ा का गग्गल हवाई अड्डा है।

Address

Hamirpur

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Awah Devi Mandir posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Place Of Worship

Send a message to Awah Devi Mandir:

Shortcuts

Share