21/05/2026
#गोंडा जिले के सनौली मोहम्मदपुर अंतर्गत उदयभान पाही में एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां ग्रेटर नोएडा से अपनी सास के अंतिम संस्कार में शामिल होने आए एक युवक को नदी में नहाते समय मगरमच्छ खींच ले गया। दरअसल, उमरी निवासी बाबूलाल शर्मा की पोती से दीपक की शादी हुई थी। सास के निधन की खबर सुनकर दीपक ग्रेटर नोएडा से गोंडा आया हुआ था। अंतिम संस्कार की रस्मों के बाद जब वह नदी में नहाने गया, तभी अचानक एक मगरमच्छ ने उस पर हमला कर दिया और उसे गहरे पानी में खींच ले गया। घटना के बाद से ही स्थानीय गोताखोर नदी में युवक की तलाश में जुटे हैं और काफी समय से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इस हादसे के बाद से परिवार और पूरे इलाके में कोहराम मच गया।