Tripuri Shodh Peeth

Tripuri Shodh Peeth Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Tripuri Shodh Peeth, Religious organisation, 2914, Purva Chuni chowki Garha, Garha.

"Tripuri Shodh Peeth was established by the grace of Aadya Shakti Maa Rajarajeshwari Devi Lalita Tripuri Sundari on the 6th date of Paush Shukla, Month-Magh Vikram Samvat 2075, Shak Samvat 1940, 12 January 2019.

प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय महाकौशल महाविद्यालय, जबलपुर एवं त्रिपुरी शोध पीठ के मध्य एमओयू सम्पन्नआज शासकीय म...
05/07/2025

प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय महाकौशल महाविद्यालय, जबलपुर एवं त्रिपुरी शोध पीठ के मध्य एमओयू सम्पन्न

आज शासकीय महाकौशल महाविद्यालय, जबलपुर (प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस) एवं त्रिपुरी शोध संस्थान के मध्य एक महत्वपूर्ण सामझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। इस सहयोग के अंतर्गत महाविद्यालय की शोध पत्रिका "शोध नर्मदा" का ऑनलाइन प्रकाशन किया जाएगा तथा यह पत्रिका ISSN इंटरनेशनल जर्नल के रूप में अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप प्रकाशित की जाएगी।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर अल्केश चतुर्वेदी ने कहा—
“भारत में शोध को दिशा देने के लिए हमें नए आयाम स्थापित करने होंगे। त्रिपुरी शोध संस्थान एवं मानस शोध संस्थान के साथ मिलकर शासकीय महाकौशल महाविद्यालय ‘शोध नर्मदा’ को अंतरराष्ट्रीय ऊँचाइयों तक पहुंचाने हेतु कृत संकल्प है। हम शोध के नए प्रतिमान स्थापित करेंगे, जिससे नवाचार और सामाजिक बदलाव की दिशा में सार्थक योगदान संभव हो सके।”

इस एमओयू के अंतर्गत दोनों संस्थाएं ऑनलाइन शोध संगोष्ठियों का आयोजन भी संयुक्त रूप से करेंगी, जिससे शोधार्थियों एवं शिक्षकों को व्यापक मंच प्रदान होगा।

इस अवसर पर "शोध नर्मदा" पत्रिका के ऑनलाइन संस्करण को निकालने हेतु निर्णय हुआ ।

कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख शिक्षाविदों में त्रिपुरी शोधपीठ के अध्यक्ष डॉ. नितिन पटेल, प्रो. अरुण शुक्ल, डॉ. विभा निगम, डॉ. संघप्रिया तिवारी, डॉ. रवीश तमन्ना ताज़िर, डॉ. जागेश्वर प्रजापति, डॉ. सुमित पासी, डॉ. नीलिमा विशेष रूप से सम्मिलित रहे और कार्यक्रम की गरिमा में वृद्धि की।

, , , , , , .goi, .mp,

Adi Guru Shankaracharya JayantiIn 2025, Adi Shankaracharya Jayanti will be observed on Friday, May 2, marking the 1237th...
02/05/2025

Adi Guru Shankaracharya Jayanti

In 2025, Adi Shankaracharya Jayanti will be observed on Friday, May 2, marking the 1237th birth anniversary of the revered philosopher and spiritual reformer. Born in Kalady, Kerala, in 788 CE, Adi Shankaracharya is celebrated for revitalizing Advaita Vedanta and unifying Hindu philosophy. His teachings emphasize the non-dualistic nature of reality, asserting that the individual soul (Atman) and the ultimate reality are the same.

Vasant Panchami 2025 Sarswati Pooja
03/02/2025

Vasant Panchami 2025
Sarswati Pooja

राम सूर्यवंशी हैं और सूर्य उनके पूर्वज हैं, सूर्य देव ने रामनवमी के पावन पर्व पर अपने कुल में जन्म लेने वाले रामलला को त...
17/04/2024

राम सूर्यवंशी हैं और सूर्य उनके पूर्वज हैं, सूर्य देव ने रामनवमी के पावन पर्व पर अपने कुल में जन्म लेने वाले रामलला को तिलक लगाया। इस अलौकिक पल का साक्षी बनना सौभाग्य की बात है।

आत्मज्ञान से होती है शक्ति की अनुभूतित्रिपुरी शोध पीठ की सर्वम् शक्तिमयम् पर त्रि-दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय कांफ्रेंस में ज...
13/04/2024

आत्मज्ञान से होती है शक्ति की अनुभूति

त्रिपुरी शोध पीठ की सर्वम् शक्तिमयम् पर त्रि-दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय कांफ्रेंस में जुड़े देश-विदेश के विद्वान

जबलपुर। शक्ति, चेतना, ऊर्जा जैसे अनेक पर्यावाची शब्दों को अपने में समाहित करने वाली ज्योति पुंज का अनुभव हम ज्ञान से प्राप्त कर सकते है। वेदों से लेकर उपनिषद,पुराण एवं ऋषि-मुनियों कृत भाष्य में इसकी स्पष्ट व्याख्या की गई है। उक्ताशय के उद्गगार त्रिपुरी शोध पीठ द्वारा आयोजित प्रथम अंर्तराष्ट्रीय काँफ्रेंस में सम्मिलित हुये देश-विदेश के दार्शनिक, अध्येता, विचारक और प्रोफेसर्स ने व्यक्त किये। आभासी पटल पर 10 से 22 अप्रैल तक दोपहर 01बजे से आयोजित इस काँफ्रेंस में श्याम लाल कॉलेज,दिल्ली विश्वविद्यालय सहित अन्य सस्थाओं का सहभाग रहा। भगवती आराधना के नवरात्र पर्व के मौके पर आरंभ हुई इस काँफ्रेंस के लिये द्वारका शारदा पीठ के शंकराचार्य स्वामी सदानंद जी ,वैल्लूर मठ मैसूर के दण्डी स्वामी शंकर भारती तीर्थ, रामकृष्ण मिशन कश्मीर के यज्ञधरानंद जी व अन्य संतों के साथ मध्यप्रदेश के महामहिम राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, संस्कृति मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी की शुभकामनायें प्राप्त हुई। | मंगलाचरण व देवी स्तुति के साथ प्रारंभ हुई इस काँफ्रेंस के प्रथम दिन त्रिपुरी शोध पीठ के अध्यक्ष नितिन पटेल ने पीठ की स्थापना और कार्यक्रम का विषय प्रवर्तन किया| तत्पश्चात, चिन्मय इंटरनेशनल फाउंडेशन के ब्रम्हचारी वेद चैतन्य जी, विवेकानन्द केन्द्र कन्याकुमारी की पदमश्री निवेदिता आर. भिड़े ,सुश्री अमी गणात्रा, प्रो. राम बहादुर शुक्ल,श्याम लाल कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर रबी नारायण कर. प्रोफेसर कुशा तिवारी निदेशक सरस्वती आई.के.एस. सेंटर श्याम लाल कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय, आकाश कुमार सोनी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए शक्ति के विविध रूप एवं उनके मानवीय पहलू पर प्रकाश डाला। इस सत्र का संचालन निरंद सिंह ठाकुर 'नीर' तथा आभार प्रदर्शन डॉ. रोमशा शुक्ला, श्याम लाल कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय ने किया|
द्वितीय दिवस में स्वामी श्यामानंद महाराज , सुश्री निहारिका श्रीवास्तव, सैन फ्रांसिस्को, कैलिफ़ोर्निया, साँची बौद्ध-भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार प्रोफेसर अल्केश चतुर्वेदी के साथ अध्यक्षीय उद्बोधन संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के प्रोफेसर व पूर्व कुलपति वर्धा विश्वविद्यालय रजनीश शुक्ल का प्राप्त हुआ। वक्ताओं ने वेदोक्त शक्ति के स्वरूप का सरल सहज विवेचन प्रस्तुत किया। इस सत्र का संचालन डॉ. अतुल दुबे ने व आभार प्रदर्शन नेहा दबे ने किया|
काँफ्रेंस के तृतीय दिवस 12 अप्रैल को विद्वान वक्ताओं में गुजरात विश्वविद्यालय की कुलगुरु प्रोफेसर नीरजा ए. गुप्ता, इंजीनियर इशिता धोपेश्वर, सैन जोस, कैलिफ़ोर्निया, त्रिभुवन विश्वविद्यालय, नेपाल के आचार्य गोविंद शरण उपाध्याय , पूर्व आई. ए. एस.,विचारक, चिंतक मनोज श्रीवास्तव , मगध विश्वविद्यालय, बिहार के प्रोफेसर शैलेन्द्र सिंह, प्रोफेसर आनंद सिंह राणा, डॉ. वी. एस. कांची, प्रो. अखिलेश शर्मा, डॉ. लोकेश चौधरी के विभिन्न संदर्भों के साथ भगवती आराधना के वास्तविक स्वरूप उसके विश्व, लोक कल्याण के परिपेक्ष्य, पाश्चात्य दार्शनिकों के मत आदि पर सारगर्भित उद्भोदन प्राप्त हुए । अध्यक्षीय उद्भोदन हमीदिया कॉलेज, भोपाल के प्रोफेसर जे. एस. दुबे के पश्चात् 28 शोधार्थियों द्वारा शोध पत्रों का वाचन भी किया गया | इस सत्र का संचालन डॉ. दिलीप सिंह हजारी व आभार प्रदर्शन डॉ. विनय तिवारी ने किया| इस अवसर डॉ. निपुण सिलावट, काँफ्रेंस कोआर्डिनेटर सृजनेश सिलाकरी, निखिल शर्मा, डॉ. धीरेंद्र कुमार त्रिपाठी, डॉ. अर्जुन शुक्ला, डॉ. श्वेता नेमा, इंडियन टेक कारपोरेशन, नर्मदा सन्देश, सिद्धत्व फाउंडेशन और जबलपुर नवरात्री संस्थान का महत्वपूर्ण योगदान रहा ।
उल्लेखनीय है कि त्रिपुरी शोध पीठ का यह अभिनव एवं प्रथम आयोजन था । शोध पीठ का लक्ष्य है कि शक्ति आराधना मात्र सैद्धांतिक, औपचारिक न होकर जनमानस के जागरूकता और कल्याण का माध्यम बने। लोक व विश्वकल्याण की भावना से शक्ति का संचार समाज के सभी वर्गों में समान रूप से हो। त्रिपुरी शोध पीठ शीघ्र ही कार्ययोजना बनाकर इस विषय पर अपना व्यवहारिक कार्य प्रारंभ करने वाला है।

नमो देव्यै महादेव्यै शिवायै सततं नम:।नम: प्रकृत्यै भदायै नियता: प्रणता: स्मताम्।।रौदायै नमो नित्यायै गौयैर् धात्रयै नमो ...
09/04/2024

नमो देव्यै महादेव्यै शिवायै सततं नम:।
नम: प्रकृत्यै भदायै नियता: प्रणता: स्मताम्।।
रौदायै नमो नित्यायै गौयैर् धात्रयै नमो नम:।
ज्योत्स्नायै चेन्दुरूपिण्यै सुखायै सततं नमो नम:।।

अभिनंदन
भारतीय नववर्ष मंगलमय हो।
ॐ चैत्र शुक्ल प्रतिपदा युगाब्द 5126 विक्रम संवत 2081 तद्नुसार मंगलवार, 9 अप्रैल 2024

Ist International Sarvam Shaktimayam Conference 2024 on "SHAKTI"------10-12 April 2024Online Mode ------Registration Lin...
31/03/2024

Ist International Sarvam Shaktimayam Conference 2024 on "SHAKTI"
------
10-12 April 2024
Online Mode
------
Registration Link : https://forms.gle/NweUCuSLchVYag8K7

YouTube Live : https://youtu.be/tCRaLC4KW08

E-Certificate will be provided to every participant after filling the feedback form.
Participation Fee : Free
Any Query Regarding Conference Please contact -
-------
Email : [email protected]
Website : https://www.tripurishodhpeeth.com | https://www.sarvamshaktimayam.tripurishodhpeeth.com/
Mobile : 93403-37310, 89625-0335
-------

25/03/2024

सतयुग की अटूट परम्परा के प्रतीक रंगोत्सव की आप को सपरिवार मंगल कामनाएँ। ईश्वर करें आपके जीवन में इंद्रधनुषी रंग बिखरे रहें। जीवन में हमेशा बसन्त का सौरव और गौरव बना रहे।

Address

2914, Purva Chuni Chowki Garha
Garha
482003

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Tripuri Shodh Peeth posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Place Of Worship

Send a message to Tripuri Shodh Peeth:

Share