30/01/2023
भाव व देश भक्ति के साथ मनाया माँ नर्मदा का प्राकट्य उत्सव
नर्मदा सन्देश एक संकल्प का 3 दिवसीय कार्यक्रम संपन्न
जबलपुर। पतित पावनी पुण्य सलिला, मध्यप्रदेश की जीवन रेखा माँ नर्मदा का प्राकट्य उत्सव भाव-भक्ति पूर्ण मनाया गया। प्रतिवर्ष के अनुसार इस वर्ष भी नर्मदा सन्देश एक संकल्प द्वारा 3 दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें 26 जनवरी को 72 फीट ध्वजारोहण के साथ अमर बलिदानियों को याद किया गया । इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति के साथ पूर्व सैनिकों कों “राष्ट्र प्रहरी सम्मान” से सम्मानित किया गया। द्वितीय दिवस 27 जनवरी मातृशक्ति को समर्पित किया गया, जिसमें नर्मदा सन्देश द्वारा विविध विधाओं, समाज व देश में उल्लेखनीय कार्य करने वाली मातृशक्तियों को सम्मानित किया गया ।
28 जनवरी को नर्मदा सन्देश द्वारा अपने 11 वें वार्षिक उत्सव के साथ माँ नर्मदा का प्रकटोत्सव मनाया गया। इसमें “जगद्गुरु सुखानन्द द्वाराचार्य स्वामी राघव देवाचार्य जी महाराज” का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ | इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित महापौर “जगत बहादुर अन्नू ने कहा कि जबलपुर में नर्मदा के सभी घाटों के साथ तिलवारा घाट का विशेष सौंदर्यीकरण कर विकसित किया जायेगा। नर्मदा सन्देश एक संकल्प के अध्यक्ष “ शैलेन्द्र सिंह ठाकुर” ने माँ नर्मदा को स्वच्छ रखने का सभी को संकल्प दिलाया । इस कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां जिनमें गणपति वंदना, नर्मदा अष्टकम, शिव तांडव, माँ महिसासुर मर्दिनी, तेरी मिट्टी में मिल जावां, संदेशे आते हैं, जबलपुर नंबर -1, वन्दे मातरम् आदि पर गायन,नृत्य, एक्ट, नाटक आदि की प्रस्तुति हुई| इस मौके पर नर्मदा सन्देश के संरक्षक निरंद सिंह “नीर”, सचिव चाचा उत्तम चंद जैन, भाजपा नगर अध्यक्ष प्रभात साहू, पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष जी. एस. ठाकुर, अभिलाष पाण्डेय का आतिथ्य युवा साथी और माँ रेवा शक्ति मण्डल, मां राज राजेश्वरी नित्य आरती मण्डल, जबलपुर नवरात्रि संस्थान, भगवती ग्रुप, जबलपुर युवा मंच, भगवती स्कूल ऑफ़ एक्स्सिलेन्स, गणेश रंगोली, एम्पायर म्यूजिक अकादमी की महत्वपूर्ण उपस्थिथि रही| माधव नामदेव, राय साहब, भगवती स्कूल की डायरेक्टर श्रीमती शिल्पी ठाकुर, हेमेन्द्र ठाकुर, नीलू चौधरी, छोटे लाल साहू, विनोद अग्निहोत्री, विनय पाण्डेय, अमित पाण्डेय, मनोज ठाकुर, गणेश बर्मन, अन्नू झरिया, शैलेन्द्र रैकवार, आशीष ठाकुर, अनमोल ठाकुर, आयुष, प्रदीप कोरी, सतीष जैन, अभिषेक मौर्य, माँ रेवा मातृशक्ति मंडल की चांदनी ताम्रकार, रागिनी कोरी, राखी, रोशिनी आदि की महत्वपूर्ण उपस्तिथि रही। कार्यक्रम का मंच संचालन आशुतोष कटहरा, माइकल पटेल और नर्मदा सन्देश आई.टी. सेल से नितिन भाई पटेल ने किया और आभार व्यक्त नर्मदा सन्देश एक संकल्प के अध्यक्ष “ शैलेन्द्र सिंह ठाकुर” ने किया |