22/06/2025
जय गुरु देव जी
गजसिंहपुर में श्री गुरु रविदास एकता संगठन की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन
गजसिंहपुर, 22 जून 2025: गजसिंहपुर स्थित गुरु रविदास गुरुद्वारा सभा परिसर में श्री गुरु रविदास एकता संगठन की जिला एवं गजसिंहपुर तहसील कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री कश्मीरी लाल सैम्पला जी ने की।
सभा में संगठन को और अधिक सशक्त एवं संगठित बनाने के उद्देश्य से नवीन कार्यकारिणी का चुनाव किया गया, जिसमें निम्नलिखित पदाधिकारियों का चयन हुआ:
जिला कार्यकारिणी:
जिलाध्यक्ष: श्री मनदीप कुमार जखू
जिला उपाध्यक्ष: श्री सुखविंदर पाल भाटिया
जिला उपाध्यक्ष: श्री प्रदीप सिंह सहजल
जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष: श्री ठाकुर दास बंगा
जिला मीडिया प्रभारी: श्री किरण कुमार
तहसील कार्यकारिणी (गजसिंहपुर):
तहसील संरक्षक: श्री किशोरी लाल कलसी
अध्यक्ष: श्री संजीव थिंद
उपप्रधान: श्री संजय कैंथ
महासचिव: श्री भजन पेंटर
कोषाध्यक्ष: श्री रमन दीप जक्खू
कार्यक्रम में विशेष तौर पर प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों का सान्निध्य रहा, जिनमें शामिल थे:
प्रदेश संरक्षक: श्री उजागर राम
प्रदेश अध्यक्ष: श्री चैन सिंह महे
प्रदेश उपाध्यक्ष: श्री राकेश कुमार सलहन
वरिष्ठ सदस्यगण: श्री बिलासा राम जी, श्री जगतार सिंह, श्री कृष्ण लाल मेहरड़ा
विशेष उपस्थितगण:
रायसिंहनगर गुरुद्वारा प्रधान श्री अजीत सिंह, श्री अमरजीत सिंह संधू, श्री मलकीत सिंह हीर, श्री लखविंदर थिंद, श्री मनदीप भट्टी, श्री विशाल सैम्पला, श्री कुलविंदर थिंद, श्री राजकुमार, श्री विवेक सैम्पला, श्री सागर थिंद, श्री लखविंदर मेहरड़ा, श्री करण हीर, श्री सुशील सैम्पला, श्री ग़रीब दास और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का मूल उद्देश्य समाज को संगठित करने, सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने एवं श्री गुरु रविदास जी के आदर्शों और विचारों को जन-जन तक पहुँचाने का रहा।
– मुख्य संवाददाता, मंजुलिका न्यूज ऑनलाइन, अनूपगढ़