29/09/2026
तीन दिन… अनगिनत यादें, अपार आस्था और हर ओर बस एक ही जयघोष, गणपति बप्पा मोरया
गणेश महोत्सव 2026 के तीन दिवसीय भव्य आयोजन में बप्पा की स्थापना और आरती से लेकर भजन, कीर्तन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, संतों के पावन सानिध्य और देश के प्रसिद्ध कलाकारों की भक्तिमय प्रस्तुतियों तक, हर क्षण अपने आप में अविस्मरणीय रहा।
श्रद्धालुओं का अपार प्रेम, उत्साह और सहभागिता इस आयोजन की सबसे बड़ी शक्ति रही। अंत में नम आंखों और “अगले बरस तू जल्दी आ” के जयघोष के साथ बप्पा को विदाई दी, लेकिन इन तीन दिनों की खूबसूरत स्मृतियां सदैव हमारे हृदय में रहेंगी।
इस भव्य आयोजन को सफल बनाने वाले सभी श्रद्धालुओं, कलाकारों, संतजनों, अतिथियों, सहयोगियों और सेवाभावी साथियों का हृदय से आभार।
बप्पा का आशीर्वाद आप सभी पर सदैव बना रहे।
गणपति बप्पा मोरया! मंगलमूर्ति मोरया 🙏