MAA Panchmohali KALI

MAA Panchmohali KALI "Jai Maa Kali Panchmohali Wali"
The place is famous for its Goddess Power in its area for known person; situated at Prasenjit Chatterjee (Babu)'s recidence

09/05/2024

Required 200 Electrician for smart meter installation work payment term per day basis/monthly basis.
Our contact:- Ritesh kumar 8986103390 [email protected],in

28/02/2024

भगवान कहाँ रहते हैं - कथा
एक ब्राह्मण था, वह घरों पर जाकर पूजा पाठ कर अपना जीवन यापन किया करता था। एक बार उस ब्राह्मण को नगर के राजा के महल से पूजा के लिये बुलावा आया। वह ब्राह्मण राजमहल का बुलावा पाकर खुशी-खुशी पूजा करने गया। पूजा सम्पन्न कराकर जब ब्राह्मण घर को आने लगा, तब राजा ने ब्राह्मण से एक सवाल किया, "हे ब्राह्मण देव ! आप भगवान की पूजा करते हैं तो यह बताये की भगवान कहाँ रहते हैं ? उनकी नजर किस ओर है, और भगवान क्या कर सकते हैं ?"
राजा के प्रश्न सुन ब्राह्मण अचंभित हो गया और कुछ समय विचार करने के बाद राजा से कहा, "हे राजन ! इस सवाल के जवाब के लिए मुझे समय दीजिए।"
राजा ने ब्राह्मण को एक माह का समय दिया। ब्राह्मण प्रतिदिन इसी सोच में उलझा रहता कि इसका जवाब क्या होगा। ऐसा करते-करते समय बीतता गया और कुछ ही दिन शेष रह गये। समय बीतने के साथ ब्राह्मण की चिंता भी बढ़ने लगी और जवाब नही मिलने के कारण ब्राह्मण उदास रहने लगा।
एक दिन ब्राह्मण को चिंतित देख ब्राह्मण के पुत्र ने कहा पिता जी आप इतने उदास क्यों हैं। तब ब्राह्मण ने कहा, "बेटा ! कुछ दिनों पहले में पूजा कराने राजमहल गया हुआ था, पूजा सम्पन्न कराकर जब मैं वापस आ रहा था तब राजा ने मुझसे एक सवाल पूछा था। राजा ने कहा था कि भगवान कहाँ रहते हैं ? भगवान क्या कर सकते हैं और भगवान की नजर किस ओर है। राजा के सवाल का जवाब मुझे उस समय नही सुझा तो मैने उनसे कुछ समय मांगा था, जिसके जवाब के लिये राजा ने मुझे एक माह की समय दिया था और वह एक माह बीतने वाला है लेकिन इसका जवाब मेरे पास नही है, इसलिए मैं चिंतित हूँ।" ब्राह्मण की बात सुनकर उनका पुत्र बोला, "पिताजी ! इसका जवाब मैं राजा को दूँगा। आप मुझे साथ ले चलिये।"
एक माह पूरा हुआ तब ब्राह्मण अपने पुत्र को लेकर राजमहल गया और राजा से कहा, "हे राजन ! आपके सवाल का जवाब मेरा पुत्र देगा।" राजा ने ब्राह्मण के पुत्र से वही सवाल पूछा बताओ भगवान कहाँ रहते हैं, भगवान की नजर किस ओर है तथा भगवान क्या कर सकते हैं ?
उस ब्राह्मण पुत्र ने राजा से कहा, "हे राजन ! क्या आपके राज्य मे पहले अतिथि का आदर सम्मान नही किया जाता।" यह सुन राजा को थोड़ा लज्जित महसूस हुआ। पहले उस बालक को आदर सत्कार के साथ स्थान दिया गया फिर पीने हेतु सेवक दूध का गिलास लाया गया। वह बालक दूध के गिलास पकड़कर दूध में अंगुली डालकर घुमाकर बार-बार दूध को बाहर निकालकर देखने लगा। यह देख राजा ने पूछा, "ये क्या कर रहे हो ?"
बालक ने कहा, "सुना है दूध में मक्खन होता है। मैं वही देख रहा हूँ कि दूध में मक्खन कहाँ है ? आपके राज्य के दूध से तो मक्खन ही गायब है।"
राजा ने कहा, "दूध में मक्खन होता है, परन्तु वह ऐसे दिखाई नहीं देता। जब दूध को जमाकर दही बनाया जाता है, और फिर दही को मथा जाता हैं तब जाकर मक्खन प्राप्त होता है।"
ब्राह्मण के पुत्र ने कहा, "महाराज ! यह आपके पहले सवाल का जवाब है। जिस तरह दूध से दही और फिर दही को मथने से मक्खन प्राप्त होता है, उसी प्रकार परमात्मा प्रत्येक जीव के अन्दर विद्यमान होते है। परन्तु उन्हें पाने के लिये सच्ची भक्ति की आवश्यकता होती है। मन से ध्यानपूर्वक भक्ति करने पर आत्मा में छुपे हुए परमात्मा का आभास होता है।"
राजा ब्राह्मण के पुत्र के जवाब से खुश हुआ और कहा अब मेरे दूसरे सवाल का जवाब दो, भगवान किस ओर देखते हैं ? उस बालक ने कहा, "राजन ! इसका जवाब मैं दूँगा परन्तु मुझे इसके लिये एक मोमबत्ती की आवश्यकता है।" राजा ने तुरन्त मोमबत्ती मंगाई और उस बालक को दिया।
उस बालक ने मोमबत्ती को जलाकर कहा, "राजन ! आप बताये, इस मोमबत्ती की रोशनी किस ओर है ?" राजा ने कहा, "इसकी रोशनी चारों दिशा में एक समान है।" तब उस बालक ने कहा, "हे राजन ! यही आपके दूसरे सवाल का जवाब है। क्योंकि परमात्मा सर्वदृष्टा हैं और उनकी नजर सभी प्राणियों के कर्मों की ओर परस्पर रहती है।" राजा उस बालक को जवाब से अत्यधिक प्रसन्न हो गये। अब तो वे अन्तिम प्रश्न के उत्तर दे लिये और भी उत्सुक हो उठे।
राजा ने कहा, "मेरे अन्तिम सवाल का जवाब दो कि भगवान क्या कर सकते हैं ?" बालक ने कहा, 'हे राजन ! मैं इस सवाल का उत्तर अवश्य दूँगा परन्तु इसके लिये मुझे आपकी जगह पर और आपको मेरी जगह पर आना होगा।"
राजा को तो उत्तर जाने की उत्सुकता थी वो अपनी सहमति दे दिये। वह बालक राजा के सिहासन पर जा बैठा और कहा, "राजन ! आपके अन्तिम सवाल का जवाब यह है, आपने कहा था कि भगवान क्या कर सकते हैं तो भगवान यह कर सकते कि मुझ जैसे रंक को राज सिहासन पर बैठा सकते हैं और आप जैसे राजा को मुझ जैसे सवाली के स्थान पर, अर्थात राजा को रंक और रंक को राजा बना सकते हैं यह आपके अन्तिम सवाल का जवाब है।"
राजा उस ब्राह्मण पुत्र के जवाब से अत्यधिक प्रसन्न हुए और उसे अपना सलाहकार बना लिया। भगवान हर एक जीव के ह्रदय में निवास करते हैं। परमात्मा के साथ प्रेम करेंगे तो वह आपको सही मार्ग दिखाएंगे। इसलिए हर जीव को पूजा-पाठ, भजन-कीर्तन करना चाहिए। जिससे आप अपने अन्दर की उस शक्ति से जुड़ सकें जो आपके भीतर ही मौजूद है लेकिन आप उसे पहचान नहीं पा रहे।
"जय जय श्री राधे"

14/01/2024
14/01/2024

कर्मो का फल

एक बार शंकर जी पार्वती जी भ्रमण पर निकले। रास्ते में उन्होंने देखा कि एक तालाब में कई बच्चे तैर रहे थे, लेकिन एक बच्चा उदास मुद्रा में बैठा था।

पार्वती जी ने शंकर जी से पूछा, यह बच्चा उदास क्यों है? शंकर जी ने कहा, बच्चे को ध्यान से देखो…!!

पार्वती जी ने देखा, बच्चे के दोनों हाथ नही थे, जिस कारण वो तैर नही पा रहा था।

पार्वती जी ने शंकर जी से कहा कि आप शक्ति से इस बच्चे को हाथ दे दो ताकि वो भी तैर सके।

शंकर जी ने कहा, हम किसी के कर्म में हस्तक्षेप नही कर सकते हैं क्योंकि हर आत्मा अपने कर्मो के फल द्वारा ही अपना काम अदा करती है।
पार्वती जी ने बार-बार विनती की। आखिकार शंकर जी ने उसे हाथ दे दिए। वह बच्चा भी पानी में तैरने लगा।

एक सप्ताह बाद शंकर जी पार्वती जी फिर वहाँ से गुज़रे। इस बार मामला उल्टा था, सिर्फ वही बच्चा तैर रहा था और बाकी सब बच्चे बाहर थे।

पार्वती जी ने पूछा यह क्या है ? शंकर जी ने कहा, ध्यान से देखो।

देखा तो वह बच्चा दूसरे बच्चों को पानी में डुबो रहा था इसलिए सब बच्चे भाग रहे थे।
शंकर जी ने जवाब दिया- हर व्यक्ति अपने कर्मो के अनुसार फल भोगता है। भगवान किसी के कर्मो के फेर में नही पड़ते हैं।
उसने पिछले जन्मो में हाथों द्वारा यही कार्य किया था इसलिए उसके हाथ नहीं थे। हाथ देने से पुनः वह दूसरों की हानि करने लगा है।

प्रकृति नियम के अनुसार चलती है, किसी के साथ कोई पक्षपात नहीं।

आत्माएँ जब ऊपर से नीचे आती हैं तब सब अच्छी ही होती हैं,

कर्मों के अनुसार कोई अपाहिज है तो कोई भिखारी, तो कोई गरीब तो कोई अमीर लेकिन सब परिवर्तनशील हैं।
अगर महलों में रहकर या पैसे के नशे में आज कोई बुरा काम करता है तो कल उसका भुगतान तो उसको करना ही पड़ेगा।

कर्म तेरे अच्छे हैं तो किस्मत तेरी दासी।
नियत तेरी अच्छी तो घर मे मथुरा काशी।।

05/03/2019

jai maa kali

Dainik Jagran newspaper artical of Maa Panchmohali wali's Jagaran 2018
24/10/2018

Dainik Jagran newspaper artical of Maa Panchmohali wali's Jagaran 2018

AWAZ's news report of Jagran 2018
23/10/2018

AWAZ's news report of Jagran 2018

newspaper news report of Jagran 2018
23/10/2018

newspaper news report of Jagran 2018

24/09/2015

Address

Dhanbad

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when MAA Panchmohali KALI posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Place Of Worship

Send a message to MAA Panchmohali KALI:

Share