09/05/2026
त्र्यम्बकेश्वर में महादेव दर्शन के उपरांत श्री प्रदीप भईया जी महाराज का मुंबई आगमन हुआ। मुंबई पहुंचते ही उन्हें एक फ़िल्म “ #आख़िरी_सवाल” के मुहूर्त पर आने का आमंत्रण मिला। अगर यह बॉलीवुड के अन्य फ़िल्मों की तरह एक फ़िल्म होता तो हनुमंत कथा वाचक श्री प्रदीप भईया जी महाराज भला क्यूँ जाते। परंतु, यह फ़िल्म राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के १०० वर्षों की यात्रा पूर्ण करने के अवसर पर श्री निखिल नंदा जी द्वारा निर्मित होने वाली है।
एक संगठन ( #आरएसएस) जिसका उद्देश्य ही राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया को सनातनी पद्धति से सतत आगे बढ़ाते हुए उसे परम वैभव तक ले जाना और एक ऐसा व्यक्ति (श्री निखिल नंदा जी), जिन्होंने इस सतत प्रयास के अंतर्गत भारत के चारों दिशाओं में १०८ फीट ऊँचे हनुमान जी की प्रतिमा स्थापित करने का संकल्प लिया है और उसी संकल्प के अंतर्गत पूर्वी भारत में १०८ फीट की हनुमान जी की प्रतिमा देवघर और बासुकीनाथ के मध्य स्थित निर्माणाधीन श्रीमंगलधाम में होना निश्चित हुआ है, इनके आग्रह पर इस फ़िल्म के मुहूर्त पर पहुचना और इसे सफल होने का शुभाशीष देने का निर्णय हुआ।
इस फ़िल्म के सुप्रसिद्ध भारतीय अभिनेता श्री संजय दत्त के साथ श्री प्रदीप भईया जी महाराज की श्रीमंगलधाम निर्माण कार्य पर भी सार्थक चर्चा हुई।
#श्रीमंगलधाम_देवघर #108फिट_के_हनुमानजी ाम_मंगलधाम_के_नाम #सेवा_फाउण्डेशन_देवघर