12/03/2026
जय श्री श्याम 🙏
श्री श्याम परिवार भक्त मंडल, नारायणा की ओर से सभी श्याम प्रेमियों, भक्तों एवं भजन प्रवाहकों का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं। आप सभी के प्रेम, सहयोग और सहभागिता से यह पावन उत्सव अत्यंत सफल और आनंदमय बना।
विभिन्न स्थानों से पधारे सभी श्याम भक्तों ने अपनी उपस्थिति से बाबा के संकीर्तन की शोभा बढ़ाई और पूरे वातावरण को भक्ति रस से भर दिया।
साथ ही तृतीय श्याम संकीर्तन का लाइव प्रसारण भी किया गया, जिसके माध्यम से अनेक श्याम भक्तों ने बाबा के भजनों और संकीर्तन का आनंद प्राप्त किया।
तृतीय श्याम संकीर्तन का पूर्ण लाइव प्रसारण देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर अवश्य जाएँ 👇
🔗 तृतीय श्याम संकीर्तन लाइव:
https://www.youtube.com/live/h0B_o5lEEx4?si=TmphUZ-xgzVb65bK
हम बाबा श्याम से यही प्रार्थना करते हैं कि आगे भी आप सभी का ऐसा ही स्नेह, सहयोग और आशीर्वाद हमें मिलता रहे।
जय श्री श्याम 🙏🌹
#जयश्रीश्याम #खाटूश्यामजी #श्यामबाबा #श्यामप्रेमी #श्यामसंकीर्तन #श्यामभक्त #श्यामदरबार #श्यामपरिवार #श्यामनाम #खाटूधाम #श्यामकीकृपा #श्यामभजन #श्यामसरकार #श्यामभक्तिमय