ईश्वर आराधना (Ishwar Aradhana)

  • Home
  • India
  • Delhi
  • ईश्वर आराधना (Ishwar Aradhana)

ईश्वर  आराधना (Ishwar Aradhana) मन भज तू हरी का नाम

इस भाग दौड़ भरी जिंदगी मैं कुछ पल उस परमात्मा के नाम जिसने हमको जीवन प्रदान किया.

जिंदगी जब तक रहेगी फुरसत न होगी काम से ,
कुछ समय ऐसा निकालो प्रेम कर लो श्री राम से !

*ॐ कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने।प्रणतः क्लेशनाशाय गोविन्दाय नमो नमः॥* *ॐ दामोदराय विद्महे, रुक्मणीवल्लभाय धीमहि, तन्...
27/08/2026

*ॐ कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने।प्रणतः क्लेशनाशाय गोविन्दाय नमो नमः॥* *ॐ दामोदराय विद्महे, रुक्मणीवल्लभाय धीमहि, तन्नो कृष्ण प्रचोदयात्॥*
*ॐ नमो भगवते वासुदेवाय*
🙏🙏🙏🙏
*ईश्वर आराधना से जुड़ें*
*फेसबुक:*
https://www.facebook.com/share/17vpGcavgW/
*व्हाट्सएप:*
https://whatsapp.com/channel/0029Vb7y1oqKQuJSeHTL5z2t

26/08/2026

🙏🙏 जय श्री राधे जय श्री राम

26/08/2026

🙏🙏 जय श्री राधे जय श्री श्याम

गाइये गणपति जगवंदन ।शंकर सुवन भवानी नंदन ॥ गाइये. ॥सिद्धी सदन गजवदन विनायक ।कृपा सिंधु सुंदर सब लायक ॥ गाइये.॥मोदक प्रिय...
26/08/2026

गाइये गणपति जगवंदन ।
शंकर सुवन भवानी नंदन ॥ गाइये. ॥
सिद्धी सदन गजवदन विनायक ।
कृपा सिंधु सुंदर सब लायक ॥ गाइये.॥
मोदक प्रिय मृद मंगल दाता ।
विद्या बारिधि बुद्धि विधाता ॥ गाइये.॥
मांगत तुलसीदास कर जोरे ।
बसहिं रामसिय मानस मोरे ॥ गाइये ॥
॥ श्री गणेशाय नमः॥
🙏🙏🙏🙏
*ईश्वर आराधना से जुड़ें*
*फेसबुक:*
https://www.facebook.com/share/17vpGcavgW/
*व्हाट्सएप:*
https://whatsapp.com/channel/0029Vb7y1oqKQuJSeHTL5z2t

आज का ज्ञान गंगा विचार___________________ *परोपकार की शक्ति*🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹एक माँ थी उसका एक बेटा था। माँ-बेटे बड़े गरीब थे।एक द...
25/08/2026

आज का ज्ञान गंगा विचार
___________________
*परोपकार की शक्ति*
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
एक माँ थी उसका एक बेटा था। माँ-बेटे बड़े गरीब थे।

एक दिन माँ ने बेटे से कहा – बेटा !! यहाँ से बहुत दूर तपोवन में एक दिगम्बर मुनि पधारे हैं वे बड़े सिद्ध पुरुष हैं और महाज्ञानी हैं।
तुम उनके पास जाओ और पूछो कि हमारे ये दु:ख के दिन और कब तक चलेंगे। इसका अंत कब होगा।
बेटा घर से चला। पुराने समय की बात है, यातायात की सुविधा नहीं थी। वह पद यात्रा पर था।
चलते-चलते सांझ हो गई। गाँव में किसी के घर रात्रि विश्राम करने रुक गया।
सम्पन्न परिवार था। सुबह उठकर वह आगे की यात्रा पर चलने लगा तो घर की सेठानी ने पूछा – बेटा कहाँ जाते हो ?

उसने अपनी यात्रा का कारण सेठानी को बताया। तो सेठानी ने कहा – बेटा एक बात मुनिराज से मेरी भी पूछ आना कि मेरी यह इकलौती बेटी है, वह बोलती नहीं है। गूंगी है। वह कब तक बोलेगी और इसका विवाह किससे होगा ?
उसने कहा – ठीक है और वह आगे बढ़ गया।
रास्ते में उसने एक और पड़ाव डाला। अबकी बार उसने एक संत की कुटिया में पड़ाव डाला था।
विश्राम के पश्चात्‌ जब वह चलने लगा तो उस संत ने भी पूछा – कहाँ जा रहे हो ? उसने संत श्री को भी अपनी यात्रा का कारण बताया।
संत ने कहा – बेटा! मेरी भी एक समस्या है, उसे भी पूछ लेना।
मेरी समस्या यह है कि मुझे साधना करते हुए 50 साल हो गये। मगर मुझे अभी तक संतत्व का स्वाद नहीं आया। मुझे कब संतत्व का स्वाद आयेगा, मेरा कल्याण कब होगा। बस इतना सा पूछ लेना।
युवक ने कहा – ठीक है। और संत को प्रणाम करके आगे चल पड़ा।
युवक ने एक पड़ाव और डाला। अबकी बार का पड़ाव एक किसान के खेत पर था।
रात में चर्चा के दौरान किसान ने उससे कहा मेरे खेत के बीच में एक विशाल वृक्ष है। मैं बहुत परिश्रम और मेहनत करता हूँ, लेकिन उस बड़े वृक्ष के आस-पास दूसरे वृक्ष पनपते नहीं हैं। पता नहीं क्या कारण है।
किसान ने युवक से कहा – मेरी भी इस समस्या का समाधान कर लेना। युवक ने स्वीकृति में सिर हिला दिया और सुबह आगे बढ़ गया।
अगले दिन वह मुनिराज के चरणों में पहुँच गया। मुनिराज के दर्शन किये। दर्शन कर उसने अपने जीवन को धन्य माना।
मुनिराज से प्रार्थना की कि प्रभु! मेरी कुछ समस्याएं हैं, जिनका मैं समाधान चाहता हूँ। आप आज्ञा दें तो श्री चरणों में निवेदन करूं।
मुनि ने कहा – ठीक है !! मगर एक बात का विशेष ख्याल रखना कि तीन प्रश्न से ज्यादा मत पूछना। मैं तुम्हारे किन्हीं भी तीन प्रश्नों का ही समाधान दूंगा। इससे ज्यादा का नहीं।
युवक तो बड़े धर्म-संकट में फंस गया। अब क्या करूं, प्रश्न तो चार हैं. तीन कैसे पूछूं। तीन प्रश्न दूसरों के हैं और एक प्रश्न मेरा खुद का है।
अब किसका प्रश्न छोड़ दूं। क्या लड़की का प्रश्न छोड़ दूं ? नहीं, यह तो ठीक नहीं है, यह उसकी जिन्दगी का सवाल है।
तो क्या महात्मा के प्रश्न को छोड़ दूं ? यह भी नहीं हो सकता। तो क्या किसान का प्रश्न छोड़ दूं ? नहीं, यह भी ठीक नहीं है। बेचारा खून-पसीना एक करता है, तब भी उसे कुछ भी नहीं मिलता है।
अंत में काफी उहापोह के बाद उसने तय किया कि वह खुद का प्रश्न नहीं पूछेगा।
उसने अपना प्रश्न छोड़ दिया और शेष तीनों प्रश्नों का समाधान लिया और वापिस अपने घर की ओर चल दिया।

रास्ते में सबसे पहले किसान से मुलाकात हुई। किसान से युवक ने कहा – मुनिराज ने कहा है...
कि तुम्हारे खेत में जो विशाल वृक्ष है, उसके नीचे चारों तरफ सोने के कलश दबे हुए हैं। इसी कारण से तुम्हारी मेहनत सफल नहीं होती है।
किसान ने वहाँ खोदा तो सचमुच सोने के कलश निकले।
किसान ने कहा – बेटा यह धन-सम्पदा तेरे कारण से निकली है। इसलिए इसका मालिक भी तू है। और किसान ने वह सारा धन उस युवक को दे दिया। युवक आगे बढ़ा।
अब संत के आश्रम आया। संत ने पूछा – मेरे प्रश्न का क्या समाधान बताया है।
युवक ने कहा – स्वामी जी! माफ करना मुनिराज ने कहा है कि आपने अपनी जटाओं में कोई कीमती मणि छुपा रखी है। जब तक आप उस मणि का मोह नहीं छोड़ेंगे, तब तक आपका कल्याण नहीं होगा।
साधु ने कहा – बेटा तू ठीक ही कहता है, सच में मैंने एक मणि अपनी जटाओं में छिपा रखी है, और मुझे हर वक्त इसके खो जाने का, चोरी हो जाने का भय बना रहता है।
इसलिए मेरा ध्यान भजन-सुमिरण में भी नहीं लगता। ले अब इसे तू ही ले जा, और साधु ने वह मणि उस युवक को दे दी।
युवक दोनों चीजों को लेकर फिर आगे बढ़ा। अब वह सेठानी के घर पहुँचा।
सेठानी दौड़ी-दौड़ी आई और पूछा – बेटा ! बोल क्‍या कहा है मुनिराज ने।

युवक ने कहा कि माँ जी मुनिजी ने कहा है कि तुम्हारी बेटी जिसको देखकर ही बोल पड़ेगी, वही इसका पति होगा।
अभी सेठानी और युवक की बात चल ही रही थी कि वह लड़की अन्दर से बाहर आई और उस युवक को देखते ही एकदम से बोल पड़ी।
सेठानी ने कहा – बेटा आज से तू इसका पति हुआ। मुनिराज की वाणी सच हुई। और उसने अपनी बेटी का विवाह उस युवक से कर दिया।
अब वह युवक धन, मणि और कन्या को साथ लेकर अपने घर पहुँचा।
माँ ने पूछा – बेटा तू आ गया। क्या कहा है मुनिश्री ने। कब हमें इन दु:खों से मुक्ति मिलेगी।
बेटा ने कहा – माँ मुक्ति मिलेगी नहीं, मुक्ति मिल गई। मुनिराज के दर्शन कर मैं धन्य हो गया। उनके तो दर्शन मात्र से ही जीवन के दु:ख, पीड़ाएं और दर्द खो जाते हैं।
माँ ने पूछा – तो क्या मुनिराज ने हमारी समस्याओं का समाधान कर दिया है।
बेटे ने कहा – हाँ माँ ! मैंने तो अपनी समस्‍या उनसे पूछी ही नहीं और समाधान भी हो गया।
माँ ने पूछा वो कैसे ?
बेटे ने कहा -माँ मैंने सबकी समस्या को अपनी समस्या समझा तो मेरी समस्या का समाधान स्वत: हो गया।
जब दूसरों की समस्या अपनी खुद की समस्या बनने लगती है तो फिर अपनी समस्या कोई समस्या ही नहीं रहती।

*जो दूसरों के लिए सोचता है। ईश्वर स्वयं उसके लिए करतें है।*

----

*इस कहानी से ओर भी कई बातें सीखने को मिलती है*।

1. *जो दूसरों के लिए सोचता है, ईश्वर स्वयं उसके लिए सोचते हैं* – जब हम निःस्वार्थ भाव से दूसरों की मदद करते हैं, तो हमारी समस्याएँ भी स्वतः ही हल हो जाती हैं।

2. *परोपकार से जीवन संवरता है* – युवक ने अपनी समस्या से पहले दूसरों की समस्याओं को हल करने को प्राथमिकता दी, और अंत में उसे अपने जीवन के लिए धन, सम्मान और खुशी सब कुछ मिल गया।

3. *त्याग में ही सच्चा सुख है* – संत ने जब अपनी मणि का मोह छोड़ा, तभी उन्हें असली संतत्व का स्वाद मिला। यह हमें सिखाता है कि भौतिक वस्तुओं से लगाव छोड़कर ही आत्मिक शांति प्राप्त की जा सकती है।

4. *धन और संपत्ति मेहनत से नहीं, सही दृष्टिकोण से मिलती है* – किसान की मेहनत सफल नहीं हो रही थी क्योंकि उसके खेत में सोने के कलश दबे थे। जब उसे यह सत्य पता चला और वह संकोच छोड़कर संपत्ति स्वीकार करने के लिए तैयार हुआ, तब उसका जीवन बदल गया।

5. *ईश्वर की योजना सर्वोत्तम होती है* – लड़की के विवाह की समस्या का हल स्वाभाविक रूप से हो गया। यह दिखाता है कि हमें धैर्य रखना चाहिए और ईश्वर पर विश्वास रखना चाहिए।

6. *सच्ची भक्ति समस्या से अधिक समाधान पर ध्यान देने में है* – युवक ने अपने व्यक्तिगत प्रश्न को छोड़कर दूसरों की समस्याओं को हल करने को प्राथमिकता दी, और उसका जीवन स्वतः ही सफल हो गया।

7. *सकारात्मक सोच जीवन बदल सकती है* – जब हम अपने कष्टों की जगह दूसरों की मदद के बारे में सोचते हैं, तो जीवन में सकारात्मक बदलाव आते हैं।

*निष्कर्ष:*
*"जब हम दूसरों की भलाई के बारे में सोचते हैं, तो हमारी समस्याएँ भी हल हो जाती हैं।"*
कहानी हमें सिखाती है कि परोपकार, त्याग, धैर्य और सही सोच से जीवन में सभी बाधाएँ समाप्त हो जाती हैं और सुख-समृद्धि अपने आप चली आती है।
जय जय श्री राधे कृष्णा।
🙏🙏🙏🌹🌹🌹

25/08/2026

Provided to YouTube by Times MusicMaine Tere Hi Bharose · Suneel ...

काज किये बड़ देवन के तुमबीर महाप्रभु देखि बिचारोकौन सो संकट मोर गरीब कोजो तुमसे नहिं जात है टारोबेगि हरो हनुमान महाप्रभु...
25/08/2026

काज किये बड़ देवन के तुम
बीर महाप्रभु देखि बिचारो
कौन सो संकट मोर गरीब को
जो तुमसे नहिं जात है टारो
बेगि हरो हनुमान महाप्रभु
जो कछु संकट होए हमारो
🙏🙏🙏🙏
*ईश्वर आराधना से जुड़ें*
*फेसबुक:*
https://www.facebook.com/share/17vpGcavgW/
*व्हाट्सएप:*
https://whatsapp.com/channel/0029Vb7y1oqKQuJSeHTL5z2t

ॐ जय शिव ओंकारा, प्रभु, हर शिव ओंकाराब्रह्मा, विष्णु, सदाशिवब्रह्मा, विष्णु, सदाशिव अर्द्धांगी धाराॐ जय शिव ओंकाराएकानन,...
24/08/2026

ॐ जय शिव ओंकारा, प्रभु, हर शिव ओंकारा
ब्रह्मा, विष्णु, सदाशिव
ब्रह्मा, विष्णु, सदाशिव अर्द्धांगी धारा
ॐ जय शिव ओंकारा
एकानन, चतुरानन, पंचानन राजे (स्वामी, पंचानन राजे)
हंसासन, गरूड़ासन (हंसासन, गरूड़ासन)
वृषवाहन साजे
(ॐ जय शिव ओंकारा)
दो भुज, चारु चतुर्भुज, दस भुज ते सोहे (स्वामी, दस भुज ते सोहे)
तीनों रूप निरखता (तीनों रूप निरखता)
त्रिभुवन मन मोहे
(ॐ जय शिव ओंकारा)
यक्षमाला, वनमाला, मुण्डमाला धारी (स्वामी, मुण्डमाला धारी)
त्रिपुरारी कंसारी
त्रिपुरारी कंसारी
कर माला धारी
ॐ जय शिव ओंकार
श्वेतांबर पीतांबर बाघंबर अंगे
स्वामी बाघंबर अंगे
सनकादिक गरुणादिक
सनकादिक गरुणादिक
भूतादिक सांगे
ॐ जय शिव ओंकार
कर के मधे कमंडलु चक्र त्रिशूल धर्ता ,
स्वामी चक्र त्रिशूल धर्ता
जग करता जग हर्ता
जग करता जग हर्ता
जगपालन कर्ता
ॐ जय शिव ओंकार
ब्रम्हा विष्णु सदाशिव जानत अविवेक
स्वामी जानत अविवेक
प्रणवक्षर में मध्य
प्रणवक्षर में मध्य ये तीनो एका
ॐ जय शिव ओंकार
त्रिगुण स्वामी जी की आरती जो कोई नर गावे
स्वामी जो कोई नर गावे
कहत शिवानंद स्वामी
कहत शिवानंद स्वामी
मनवांछित फल पावे
ॐ जय शिव ओंकार

Address

Delhi

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when ईश्वर आराधना (Ishwar Aradhana) posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share