SBDJ Mahila mahasabha

SBDJ Mahila mahasabha “Shri Bharatvarshiya Digamber Jain Mahasabha”

09/08/2013
04/01/2013

गिरनार में मुनि श्री प्रबलसागर जी महाराज पर प्राणघातक हमले के विरोध में
5 जनवरी को अपने प्रतिष्ठान बन्द रखकर एवं दिल्ली में विशाल धरना
प्रदर्शन एवं रैली में भाग लेकर अपनी एकता का परिचय दें
गिरनार में मुनि श्री प्रबलसागर जी महाराज पर प्राण घातक हमला होने के संर्दभ में 2 जनवरी 2013
को सायं 6ः30 बजे दिगम्बर जैन लाल मन्दिर, चांदनी चैक नई दिल्ली में हुई। जिसमें श्रीमान निर्मल कुमार जैन सेठी, राष्ट्रीय अध्यक्ष- महासभा, श्रीमान चक्रेश जैन अध्यक्ष-जैन समाज दिल्ली, श्री सी.पी. जैन, समन्वयक- सम्न्वय समिति, श्री स्वदेश भूषण जैन, पंजाब केसरी, श्री महेन्द्र जैन, अध्यक्ष-जैन राजनैतिक चेतना मंच दिल्ली, श्री मामचन्द जैन, श्रीमती सुनीता काला, महामंत्री-जैन राजनैतिक चेतना मंच, श्री राकेश जैन, अध्यक्ष-यमुनापार जैन समाज, श्री किशोर जैन,सम्पादक-सांध्य महालक्ष्मी, श्री हेमचन्द जैन, अध्यक्ष-जैन समाज रिषभ विहार,
श्री कमल जैन, अध्यक्ष-जैन मंच, श्री निर्मल जैन, शाहदरा, श्री सचिन जैन, अध्यक्ष-युवा महासभा, श्री सुमित जैन, सचिव- जैन राजनैतिक चेतना मंच, श्री विजेन्द्र जैन प्रीतमपुरा, श्री त्रिलोक जैन मीडिया प्रभारी-महासभा एवं समाज के गणमान्य लोग उपस्थित थे।
दिल्ली के सभी जैन मन्दिरों में 5 जनवरी को जंतर मंतर में प्रदर्शन के लिए समाज की मीटिंगें लगातार हो रही है। 3 जनवरी को रोहिणी में के जैन समाज के 20 मन्दिरों की सम्मिलित मीटिंग तथा रिषभ विहार, जमुनापार के जैन समाज के 22 मन्दिरों की मीटिंग हुई। जिसमें सभी ने इस प्रदर्शन में भाग लेने की सहमति जताई।
उपस्थितजनों ने महाराज जी पर हुए इस प्राणघातक हमले की घोर निन्दा की और सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि जैन सिद्धक्षेत्र गिरनार के मूल स्वरुप की रक्षा के लिए व दत्तात्रेय की मूर्ति को तुरंत हटाने के लिए शनिवार, 5 जनवरी 2013 को समस्त जैन समाज इसका विरोध करने के लिए सामूहिक रूप से अपने प्रतिष्ठान, कार्यालय बन्द रखें तथा जंतर मंतर, नई दिल्ली में प्रातः 11ः00 बजे से विरोध प्रदर्शन में अधिकाधिक संख्या में आकर अपना विरोध प्रकट करें एवं मुनिश्री के स्वास्थ्य लाभ की कामना हेतु कृपया प्रतिदिन एक घंटे का ‘णमोकार मंत्र’ का पाठ अपने-अपने मंदिरों में अवश्य करें।
सभी ने समाज की सभी शैलियों, युवा संगठनों, महिला संगठनों एवं सकल जैन समाज से अनुरोध है
कि कृपया इस संकट की घड़ी में सम्पूर्ण जैन समाज एकत्रित होकर अपनी शक्ति का प्रदर्शन करते हुए सरकार को विरोध दर्ज करायें।
विशाल धरना प्रदर्शन, शनिवार, 5 जनवरी 2013 को जंतर मंतर, नई दिल्ली प्रातः 11ः00 बजे
से होगा।
निवेदक
समस्त जैन समाज - दिल्ली

10/12/2012

भारत मे जैन समाज को अल्पसंख्यक का दर्जा दिलाने के लिए जैन राजनैतिक चेतना मंच की एक आवश्यक बैठक 11 दिसम्बर 2012 को 2:00 बजे स्थानः- 5, खण्डेलवाल दिगम्बर जैन मंदिर, राजा बाजार, कनाॅट प्लेस, नई दिल्ली-110001 में होने जा रही है। आपकी उपस्थिति सानुरोध प्रार्थनीय है।

19/07/2012

Venue Changed Please attend meeting 21 July 11AM at Mahasabha Office, 5, Khandelwal Jain Mandir Raja Bajar Cannaught place Delhi Rgds P C Barjatya, Mahamantri

29/05/2012

श्री भारतवर्षीय दिगम्बर जैन महिला महासभा के द्वारा भक्ताम्बर स्त्रोत विधान
दिल्ली के एतिहासिक स्थान श्री दिगम्बर जैन लाल मंदिर में
हर्षोल्लास से सम्पन्न। श्री भारतवर्षीय दिगम्बर जैन महिला महासभा के द्वारा 12 मई, 2012 को दिल्ली की समस्त ईकाईयों की उपस्थिति में श्री भक्ताम्बर स्त्रोत विधान दिल्ली के एतिहासिक स्थान लाल मंदिर में परमपूज्य
मुनि श्री सिद्वसेन जी महाराज के सानिध्य में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। श्रीमती जया जैन एवं समस्त महिला महासभा पदाधिकारीओं द्वारा दीप प्रज्वल्लन हुआ। विधान क्रिया प्रो0 टीकमचन्द जैन शास्त्री, शाहदरा द्वारा बड़े ही मनोहकारी अन्दाज में संचालित हुआ। संगीतकार श्रीमती बवीता झाँझरी दिल्ली के मधुर कण्ठ से संगीतमय प्रस्तुति की गई। विधान में लगभग 200 महिलाओं ने पीली साड़ी में भाग लेकर मंदिर के वातावरण को सुशोभित कर दिया। दिल्ली में महिला महासभा की 16 शाखायें बड़े सुन्दर ढ़ग से महिला उत्थान व समाज सेवा में अग्रणी भूमिका निभाते हुये कार्य कर रही है।
श्रीमान निर्मल कुमार जैन सेठी, राष्ट्रीय अध्यक्ष ने महिलाओं को आर्शीवाद स्वरुप उत्साहवर्धन किया एवं श्री चक्रेश जैन, प्रधान श्री दिगम्बर जैन लाल मंदिर ने अपने विचार व्यक्त करते हुये कहा कि भारतवर्ष में शायद ही इतना बड़ा संगठन आज कोई कार्य कर रही है तो वो है महिला महासभा।
उन्होंने सरिता जैन चैन्नई के कार्यो की काफी सराहना की। श्रीमान सतेन्द्र जैन जी का भी पूरा-पूरा सहयोग रहा। श्रीमती अलका जैन- मणिन्द्र जैन ने विधान में सौधर्म इन्द्र बनकर विधान की शोभा बड़ाई। श्रीमती कल्पना जैन- (डिप्टी चेयरमेंन) निगम पार्षद, श्रीमती सुलेखा गुप्ता- निगम पार्षद व सुनीता काला- जिला अध्यक्ष महिला काँग्रेस की विधान में उपस्थिति देकर कार्यक्रम की शोभा बढाई।
श्रीमती ललिता जैन काला ने मंगल कलश लेकर महिला महासभा को धार्मिक कार्य हेतु सहयोग दिया। श्रीमती रंजना बाकलीवाल ने विधान कार्य हेतु अपना आर्थिक सहयोग देकर कार्य को सुचारु रुप से सम्पन्न होने का सहयोग दिया। श्रीमती रजनी कासलीवाल अध्यक्ष दिल्ली प्रदेश अपने साथ रोहिणी महिला महासभा के साथ पूरा-पूरा सहयोग दिया। विधान के मध्य में ही घोषणा की गई
की श्रीमती मेघना जैन, रोहिणी सैक्टर-13 अध्यक्षा ने दिल्ली में तीन ईकाइयों का गठन किया। श्रीमती रेणू जी प्रचारमंत्री दिल्ली ने गौतमपुरी शाहदरा में ईकाई का गठन किया। श्रीमती राजरानी द्वारा चाँदनी चैक में महिला महासभा की ईकाई का गठन किया गया। चाँदनी चैक ईकाई अध्यक्षा श्रीमती रीतू जैन मनोनीत की गई, श्रीमती सीमा जैन पहाडी धीरज ईकाई अध्यक्षा बनी। श्रीमती मंजू जैन गोतमपूरी दिल्ली ईकाई की अध्यक्षता मनोनीत की गई।
विधान में महिलाओ की उपस्थितिः
श्रीमती रंजना जैन बाकलीवाल- कार्याध्यक्षा महिला महासभा
श्रीमती निशा जैन, महामंत्री महिला महासभा
श्रीमती रजनी कासलीवाल- अध्यक्षा दिल्ली प्रदेश
श्रीमती राजरानी जैन- कार्याध्यक्ष दिल्ली प्रदेश
श्रीमती सुमित्रा जी जैन बड़जात्या- महामंत्री दिल्ली प्रदेश
श्रीमती रंजना जैन पाटौदी- कोषाध्यक्ष दिल्ली प्रदेश
श्रीमती आशा जैन सोनी सैनिक फार्म- केन्द्रीय सदस्य महिला महासभा
श्रीमती मंजू कोठारी सैनिक फार्म
श्रीमती अनीता कोठारी सैनिक फार्म
श्रीमती अनिता जैन, सूर्य नगर
श्रीमती नीलू जैन- केन्द्रीय सदस्या
श्रीमती निगम जैन
श्रीमती वीणा जैन पाटनी
श्रीमती रेणू जैन- प्रचारमंत्री दिल्ली प्रदेश
श्रीमती मंजू जैन कोठारी
श्रीमती अनिता कोठारी
श्रीमती सुधा जैन, शंकार नगर
श्रीमती सुषमा जैन, लोधी रोड़
श्रीमती शशी जैन, न्यू फैंडस काॅलोनी
श्रीमती अर्चना जैन, कैलाश नगर
समस्त 16 ईकाई अध्यक्ष महिला महासभा सदस्याओं ने विधान में भाग लिया। श्रीमती रंजना जी ने समस्त महिला महासभा की ईकाइयों को धन्यवाद ज्ञापन कीया। विधान में श्रीमती अनु जैन, कोषाध्यक्षा महिला महासभा का आर्थिक सहयोग प्राप्त हुआ। अंत में परम पूज्य सिद्धसेन महाराज ने महिला महासभा को आर्शीवाद देते हुए कहा कि महिला महासभा का यह एतहासिक स्थान का कार्यक्रम बहुत ही सराहनीय है। अंत में जलपान की व्यवस्था
भी की गई।

08/05/2012

शनिवार 12 मई 2012 को प्रातः 8 बजे से लाल मंदिर में श्री भारतवर्षीय दिगम्बर जैन महिला महासभा की तरफ से पंचपरमेष्ठी विधान का आयोजन किया जा रहा है। संगीतकार श्रीमती बबीता झांझरी, मिडिया प्रभार पारस चैनल

17/04/2012

Is baar MCD Election Me abhi tak BJP Se Paanch Jain Pratiyashi ko Jeet Mil Chuki Hain:-

DEPUTY GANJ (W) SMT. PINKI JAIN BJP WON
RITHALA (W) SHANTA JAIN BJP WON
MAUJPUR (G) SANJAY JAIN BJP WON
KRISHNA NAGAR (W) SMT. KALPNA DEVI JAIN BJP WON
DARYA GANJ (W) MRS. SIMMI JAIN BJP WON

श्री भारतवर्षीय दिगम्बर जैन महिला महासभा राष्ट्रीय अध्यक्षा आह्नावाननमः श्रीवर्धमानाय निर्धूतकलिलात्मने।सालोकनां त्रिलोक...
24/03/2012

श्री भारतवर्षीय दिगम्बर जैन महिला महासभा राष्ट्रीय अध्यक्षा आह्नावान

नमः श्रीवर्धमानाय निर्धूतकलिलात्मने।
सालोकनां त्रिलोकानां यद्विद्या दर्पणायते

विषयः- महावीर जयन्ती के अवसर पर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन

स्नेही बहनों,

श्री भारतवर्षीय दिगम्बर जैन महिला महासभा प्रतिवर्ष अपने-अपने क्षेत्र में प्रत्येक धार्मिक पर्वो पर विभिन्न आयोजन करती है ’’ भगवान महावीर जयन्ती ’’ भी निकटस्थ है त्रिशला देवी तीर्थकर भगवान महावीर के गर्भ में आने से पहले 16 स्वपन्न दिखाई दिए थे। उन सपनो का विवरण सभी
महिलाओं को जानना चाहिए। भगवान महावीर जंयती के शुभ अवसर पर महिला समाज को जिनवाणी का स्वाध्याय करना चाहिए जिससे सम्यक दर्शन की प्राप्ति होती है।

अतः सभी महिला महासभा सदस्यों से विनम्र अनुरोध है कि ’भगवान महावीर जयन्ती’ के इस श्ुाभावसर पर श्री भारतवर्षीय दिगम्बर जैन महिला महासभा समाज की और से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन आप अपने क्षेत्र में आवश्यकतानुसार और कर सकती है। शाकाहार पर प्रदर्शनी ,शाकाहार पर बल, शाकाहार से लाभ, तथा प्रकृति और शाकाहार के संबंध पर बल दिया जावें।
दुसरे कार्यक्रम नेत्र शिविर ,शैक्षणिक शिविर तथा महिलाओं से संबधित योगदान आदि अनेक समस्याओं के समाधान हेतु शिविरों का आयोजन किया जा सकता है।

अतएव मेरी आपसे प्रार्थना है कि महिला महासभा के बैनर तले यदि ऐसे सार्थक प्रयास होगें तो अधिक से अधिक धर्मानुरागी बंधुओ का हित हो सकता है। भगवान महावीर का मार्ग आत्मसंयम चरित्र और आत्म कल्याण का है। कल्याणकारी कार्यक्रमों के द्वारा ही हम इस शुभ दिन को आयोजित
कर मानव होने का फर्ज अदा कर सकते है। और भगवान महावीर स्वामी के प्रति अपनी सच्ची भक्ति प्रकट कर सकते है।

नोटः- महावीर जंयती पर विंकलाग व निराश्रित लोगो को कुछ न कुछ बाँट सकते हे

भवदीय
सरिता महेन्द्र कुमार जैन
राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला महासभा

19/03/2012

महावीर जयन्ती के अवसर पर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन

माननीया,
श्री भारतवर्षीय दिगम्बर जैन महिला महासभा प्रतिवर्ष अपने-अपने क्षेत्र में प्रत्येक धार्मिक पर्वो पर विभिन्न आयोजन करती है ’’ भगवान महावीर जयन्ती ’’ भी निकटस्थ है अतः सभी महिला महासभा सदस्यों से विनम्र अनुरोध है कि ’भगवान महावीर जयन्ती’ के इस श्ुाभावसर पर श्री
भारतवर्षीय दिगम्बर जैन महिला महासभा समाज की और से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन आप अपने क्षेत्र में आवश्यकतानुसार और कर सकती है। शाकाहार पर प्रदर्शनी ,शाकाहार पर बल, शाकाहार से लाभ, तथा प्रकृति और शाकाहार के संबंध पर बल दिया जावें। दुसरे कार्यक्रम नेत्र शिविर ,शैक्षणिक शिविर तथा महिलाओं से संबधित योगदान आदि अनेक समस्याओं के समाधान हेतु शिविरों का आयोजन किया जा सकता है।
अतएव मेरी आपसे प्रार्थना है कि महिला महासभा के बैनर तले यदि ऐसे सार्थक प्रयास होगें तो अधिक से अधिक धर्मानुरागी बंधुओ का हित हो सकता है। भगवान महावीर का मार्ग आत्मसंयम चरित्र और आत्म कल्याण का है। कल्याणकारी कार्यक्रमों के द्वारा ही हम इस शुभ दिन को आयोजित
कर मानव होने का फर्ज अदा कर सकते है। और भगवान महावीर स्वामी के प्रति अपनी सच्ची भक्ति प्रकट कर सकते है।

सादर ।
भवदीय
निशा जैन
महामंत्री-महिला महासभा

19/03/2012

श्री भारतवर्षीय दिगम्बर जैन महिला महासभा दिल्ली प्रदेश की कार्यकारिणी बैठक

श्री भारतवर्षीय दिगम्बर जैन महिला महासभा दिल्ली प्रदेश की कार्यकारणी की बैठक शनिवार 24 मार्च को दोपहर 2ः00 बजे महासभा दिल्ली कार्यालय - 403, सहयोग बिल्डिंग, 58 नेहरु प्लेस नई दिल्ली में बुलाई गई है। यूँ तो महिला महासभा महिलाओं के सर्वांगीण विकास हेतु सदैव प्रयत्नशील रहती है तथापि कई बार अनेक घटनाओं के कारण व्यवधान उपस्थित होता है। जैसा कि आप सभी को ज्ञात होगा कि श्री भारतवर्षीय दिगम्बर जैन महासभा के
राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय निर्मल सेठी जी के कनिष्ठ पुत्र पारस सेठी के आकस्मिक निधन से संपूर्ण जैन समाज आहत एवं हतप्रभ है। क्यांेकि सृष्टि के नियम के आगे सभी असहाय है। अतः परमेश्वर से दिवगंत आत्मा की शांति हेतु दो मिनट का मौन रखना तथा प्रार्थना निश्चित हुई है। तत्पश्चात् इस मीटिंग में निम्नलिखित विषयों पर विचार विर्मश होगा।

एजेन्डा
1. मंगलाचरण।
2. महिला महासभा के आगामी कार्यक्रमों की रुपरेखा तैयार करना।
3. भजन संध्या का मासिक सामूहिक आयोजन को सफल करने पर विचार।
4. दिल्ली में अलग-अलग जोनों के आधार पर भजन संध्या आयोजित करने पर विचार।
5. चर्चा के उपारन्त जो भी कार्यक्रम निश्चित होगा, उसके अनुसार उसकी रुपरेखा बनाना।
6. दिल्ली में ‘महिला महासभा के संगठन’ को विस्तृत एवं आर्थिक दृष्टि से मजबूत बनाने हेतु विचार विर्मश।
7. महिला महासभा दिल्ली प्रदेश की फोटो सहित डायरेक्ट्री बनाने पर विचार।
8. दिल्ली में हो रहे पार्षदों के चुनाव में अपना योगदान देने पर विचार।
9. अन्य विषय सभापति की आज्ञा से।
आपसे निवेदन है कि आप मीटिंग में अवश्य पधारकर अपना मार्गदर्शन प्रदान करने की कृपा करें। जैन समाज
के प्रत्येक घर-घर में कैसे नवचेतना जाग्रत हो, इस हेतु कुछ सार्थक कार्यक्रम करवाने हेतु सभी सदस्याये अपने-अपने
सुझाव लेकर आये।
भवदीय
रजनी कासलीवाल राजरानी जैन सुमित्रा जैन बड़जात्या रंजना जैन पाटोदी
अध्यक्षा-दिल्ली प्रदेश कार्याध्यक्षा-दिल्ली प्रदेश महामंत्री-दिल्ली प्रदेश कोषाध्यक्ष-दिल्ली प्रदेश

Barabanki Me hua Mahila Mahasabha Ki Shakha Ka Gathan
25/02/2012

Barabanki Me hua Mahila Mahasabha Ki Shakha Ka Gathan

Address

5, Raja Bajar, Connaught Place, Delhi, India
Delhi

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when SBDJ Mahila mahasabha posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Place Of Worship

Send a message to SBDJ Mahila mahasabha:

Share