श्री बायण माताजी मन्दिर चित्तौड़गढ़

  • Home
  • India
  • Chittorgarh
  • श्री बायण माताजी मन्दिर चित्तौड़गढ़

श्री बायण माताजी मन्दिर चित्तौड़गढ़ The Sisodiyas used to worship Goddess Durga . Banasur was a Demon who fought with Mata Ji. She conquered him.Then she is called as" BAYAN Mata".

*शिव री गादी बेठण्यों, बायण शगति पूत।**सूर्यवंश रो शुरमों, एक ही पुट अभूत।।**नाम लेय नामी भया, बाज्यां दीवाण एकलिंग।**उण...
09/06/2024

*शिव री गादी बेठण्यों, बायण शगति पूत।*
*सूर्यवंश रो शुरमों, एक ही पुट अभूत।।*

*नाम लेय नामी भया, बाज्यां दीवाण एकलिंग।*
*उण राणा इष्ट जो, वा बायण ने रंग।।*

*🚩वीर शिरोमणि हिंदुआ सूरज महाराणा प्रताप जयंती की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं 🚩*

*~ चित्तौड़गढ़ री राय, सदा सेवक सहाय ~*

जय माँ बायण
07/06/2024

जय माँ बायण

आप सभी के सहयोग की अभिलाषा ❤️🙏
13/03/2024

आप सभी के सहयोग की अभिलाषा ❤️🙏

जय श्री बाण माताजी 🙏�💐 हार्दिक आमंत्रण 💐*सभी मातृभक्तों को जय श्री बाण माताजी* *श्री बाण माताजी व श्री सोनाणा खेतलाजी की...
01/03/2024

जय श्री बाण माताजी 🙏�

💐 हार्दिक आमंत्रण 💐

*सभी मातृभक्तों को जय श्री बाण माताजी*
*श्री बाण माताजी व श्री सोनाणा खेतलाजी की कृपा से "श्री बाण माताजी नवम विशाल भंडारा" श्री बाण माताजी निशुल्क भोजनशाला" का आयोजन दिनांक 09/04/2024 चैत्र सुदी एकम से 17/04/2024 चैत्र सुदी नम तक मातेश्वरी से आज्ञा लेकर कार्यक्रम तय किया गया है यह कार्यक्रम नौ दिवसीय होगा.........*

सेवा कार्य के तहत चैत्र नवरात्रि में श्री बाण माताजी के पाट स्थान ' चित्तौड़गढ़ ' में पधारने वाले दर्शनार्थियों व पदयात्रियों के लिए

*सेंगारी अल्पाहार -[ व्रतधारियों के लिए ] व फलाहार, नाश्ता, दूध, व भोजन की व्यवस्था बिल्कुल निशुल्क रखी गई हैं....*

✨ आयोजक ✨
*_श्री बाण माताजी सेवा संस्थान, राजस्थान ( रजि.)_*

*सभी मातृभक्तों से विनम्र निवेदन हैं कि आसोज नवरात्रि में श्री बाण माताजी के चित्तौड़गढ़ दरबार में पधार कर हमें सेवा का मौका देवें व अपनी स्वेच्छानुसार कोई भी भक्त तन,मन व धन से सेवा देना चाहते हैं तो भी दे सकते हैं.....!*

*✨ यह कार्यक्रम प्रारम्भ से समापन तक श्री बाण माताजी एवं श्री सोनाणा खेतलाजी के आशीर्वाद पर ही निर्भर हैं, हम सभी के लिए सौभाग्य की बात हैं हम पर देवी कृपाण हुयी और हमे यह सेवा का अवसर मिला हैं......*

जगत जननी चित्तौड़गढ़ राय श्री बाण माताजी से यही प्रार्थना करते हैं कि इस सेवा कार्य में सफल बनाने की शक्ति प्रदान कर , हमे हमेशा अपनी कृपा का पात्र बनाए रखें।

जय श्री बाण माताजी
जय श्री सोनाणा खेतलाजी

✨ निवेदन :- *_श्री बाण माताजी सेवा संस्थान राजस्थान (रजि.)_*

सभी सोशल भक्तों से निवेदन हैं कि इस शुभ कार्य में हमारा सहयोग करें एवं अपनी स्वेच्छानुसार राशि का सहयोग कर इस सेवा कार्यक्रम को सफल बनाने में सहभागी बने ।
यह कार्य की शुरुआत सर्व प्रथम सोशल मीडिया से की गयी हैं जमीनी स्तर पर कभी आप और हम आमने सामने नही मिले लेकिन मातेश्वरी के नाम से ही सभी भक्त इस कार्य में तन-मन-धन से सहयोग करें ।

सम्पर्क सूत्र - +919825388811, +918233507464, +918369940728, +917900033344

*श्री बाण भगवत्यै नमः*

श्री बाण माताजी अष्ठम विशाल भण्डारे का पोस्टर विमोचनहर वर्ष की भाँति इस बार भी श्री बाण माताजी सेवा संस्थान द्वारा मेवाड़...
17/08/2023

श्री बाण माताजी अष्ठम विशाल भण्डारे का पोस्टर विमोचन

हर वर्ष की भाँति इस बार भी श्री बाण माताजी सेवा संस्थान द्वारा मेवाड़ राजवंश की कुलदेवी श्री बायण माताजी के मुख्य मंदिर चित्तौड़गढ़ में आसोज नवरात्री में भक्तों की सेवार्थ हेतु श्री बाण माताजी अष्ठम विशाल भंडारे की घोषणा की गयी। महेंद्र सिंह सामुजा ने बताया कि आने वाली नवरात्रि में बायण माताजी चित्तौड़ के दर्शनर्थियों हेतूँ विशाल भण्डारे का आयोजन रखा जायेगा। इसी के साथ नव कार्यकारिणी में प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर भानु प्रताप सिंह नाहरगढ़, व महामंत्री के रूप में हर्षवर्धन सिंह पिपलाज को माला पहना कर परमवीर सिंह पिपलाज ने नव पदभार ग्रहण करवाया। इस अवसर पर अनिल मालवीया, दिनेश जणवा, दीप सिसोदिया, रघुनाथ सिंह, हड़मत गहलोत, उदय सिंह बड़ी सादड़ी, आसु सिंह, एल. आर गुड़ा मालाणी व महेश गहलोत उपस्थिति थे।

*।। जय माताजी की।।वैशाख माह शुक्ल पक्ष छठ बुधवार दिनांक २६/०४/२०२३ आज का प्रात: कालीन श्रृंगार रानी राजपूती बेस पीली चमक...
26/04/2023

*।। जय माताजी की।।
वैशाख माह शुक्ल पक्ष छठ बुधवार दिनांक २६/०४/२०२३ आज का प्रात: कालीन श्रृंगार रानी राजपूती बेस पीली चमकिली पिछवाई लाल आसन रानी मसन छतर कलश हंस तलवार शोभित ऋतु पुष्पमाला श्वेत चम्पा, लाल गुलाब पुष्पों की पुष्पमाला लाल गुलाब पुष्प श्रृंगार रजनीगंधा इत्र मलयगिरी चंदन केसर तिलक गुगल धुप सुगंधित धुप बत्ती गुगल की खुशबु से महकता वातावरण।

आज का श्रृंगार थीम मातेश्वरी
राजशाही श्रृंगार।

विशेष: निम्बावास राणावत परिवार द्वारा श्रृंगार श्रृंखला के अन्तर्गत उसी क्रम: में आज का अगला श्रृंगार।

आज का श्रृंगार श्री मेगसिंहजी अजितसिंहजी राणावत निम्बावास भीनमाल जिला जालोर द्वारा करवाया गया।

२. श्री दुर्गालालजी लखारा जोधपुर द्वारा माताजी को राजभोग अर्पित किया गया।

*।। जय माताजी की।।वैशाख माह शुक्ल पक्ष चौथ सोमवार दिनांक २४/०४/२०२३ आज का सायंकालीन श्रृंगार लाल‌ चुनर पोशाक लाल चुनर पि...
24/04/2023

*।। जय माताजी की।।
वैशाख माह शुक्ल पक्ष चौथ सोमवार दिनांक २४/०४/२०२३ आज का सायंकालीन श्रृंगार लाल‌ चुनर पोशाक लाल चुनर पिछवाई लाल आसन लाल मसन छतर कलश हंस तलवार शोभित ऋतु पुष्पमाला लाल सफेद पुष्पों की पुष्पमाला लाल सफेद पुष्प श्रृंगार गुलाब इत्र गुगल धुप सुगंधित धुप बत्ती गुगल की खुशबु से महकता वातावरण सौम्य गोधुलिक वातावरण।

आज का श्रृंगार थीम वैशाख महोत्सव श्रृंगार।चुनर शृंगार।।

विशेष: निम्बावास राणावत परिवार द्वारा श्रृंगार श्रृंखला के अन्तर्गत उसी क्रम: में आज का अगला श्रृंगार।

आज का श्रृंगार श्री दलपतसिंहजी श्री मंगलसिंहजी राणावत निम्बावास भीनमाल जालोर द्वारा करवाया गया।

२. श्री कवि माघ की पावन धरती जालोर महेन्द्रसिंहजी सिसोदिया राजुसिंहजी सिसोदिया पुत्र श्री नाथुसिंहजी सिसोदिया गाँव बाकरा जिला जालोर हाल सेलम तमिलनाडु द्वारा माताजी को राजभोग अर्पित किया गया।

३. श्री मांगुसिंहजी राणावत आभाखेड़ी भीलवाडा द्वारा संध्या आरती में १०८ दीपक प्रज्जवलित करवाये गये।

*।। जय माताजी की।।वैशाख माह शुक्ल पक्ष तीज रविवार दिनांक २३/०४/२०२३ आज का सायंकालीन श्रृंगार पीला एवं लाल कोमबिनेशन‌ राज...
23/04/2023

*।। जय माताजी की।।
वैशाख माह शुक्ल पक्ष तीज रविवार दिनांक २३/०४/२०२३ आज का सायंकालीन श्रृंगार पीला एवं लाल कोमबिनेशन‌ राजस्थानी बेस लाल चमकिली पिछवाई लाल आसन लाल मसन छतर कलश हंस तलवार शोभित ऋतु पुष्पमाला लाल पीली पुष्पों की पुष्पमाला लाल पीला पुष्प श्रृंगार मोगरा इत्र गुगल धुप सुगंधित धुप बत्ती गुगल की खुशबु से महकता वातावरण सौम्य गोधुलिक वातावरण।

आज का श्रृंगार थीम मातेश्वरी का राजराजेश्वरी श्रृंगार।

आज का श्रृंगार ठाकुर साहब भंवरसिंहजी पिता श्री हमेरसिंहजी कुंवर देवेन्द्रसिहजी श्री पिता भंवरसिंहजी राणावत ठिकाना सातोला भीलवाडा हाल मुकाम बराडा़ जिला चितौड़गढ़ द्वारा करवाया गया।

२.आज विशेष मुम्बई से लाए पुष्प हार और कमल के फुल और चुनरी श्री हितेश मुकेश पुत्र खिमाराम पुत्र जोईताजी माली (गहलोत) पोषाणा (सियावट) जालोर हाल मुम्बई द्वारा शोभित करवाए गऐ।

३.श्रीमती देवीबाई W/o फूलचंदजी सुथार सिरोही द्वारा संध्या आरती में १०८ दीपक प्रज्जवलित करवाये गये।

४. वर्षाजी D/oजगदीश चौधरी गाँव चवरड की ढाणी जिला पाली द्वारा बेटी के जन्मदिन के उपलक्ष में संध्या आरती में १०८ दीपक प्रज्जवलित करवाये गये।

*।। जय माताजी की।।वैशाख माह शुक्ल पक्ष बीज शनिवार दिनांक २२/०४/२०२३ आज का सायंकालीन श्रृंगार लाल पोशाक लाल चमकिली पिछवाई...
22/04/2023

*।। जय माताजी की।।
वैशाख माह शुक्ल पक्ष बीज शनिवार दिनांक २२/०४/२०२३ आज का सायंकालीन श्रृंगार लाल पोशाक लाल चमकिली पिछवाई लाल आसन लाल मसन छतर कलश हंस तलवार शोभित ऋतु पुष्पमाला रातरानी इत्र गुगल धुप सुगंधित धुप बत्ती गुगल की खुशबु से महकता वातावरण सौम्य गोधुलिक वातावरण।

आज का श्रृंगार थीम वैशाख महोत्सव श्रृंगार।

आज का श्रृंगार श्री मिश्रीलालजी श्री मग्गाजी सुथार चानोढ़ भयंदर मुम्बई ईस्ट द्वारा करवाया गया।

२.श्रीमती नारंगी देवी रिखब चंदजी गहलोत गाँव आना (पाली) द्वारा अपने सुपुत्र श्री विकास कुमारजी के जन्मदिन के उपलक्ष में संध्या आरती में १०८ दीपक प्रज्जवलित करवाये गये।

३.श्री खिमसिंहजी श्री गुलाबसिंहजी सिसोदिया गाँव कुमावतो का गुडा (गायफल) जिला उदयपुर द्वारा माताजी के राजभोग अर्पित किया गया।

४. ममताजी अम्बालालजी कपूरजी गहलोत (सुथार) गाँव तखतगढ़ हाल मुम्बई द्वारा माताजी को ५६ भोग अर्पित किया गया।

५. श्री भंवरसिंहजी राणावत रामपुरा आगुचा भीलवाडा द्वारा संध्या आरती में १००८ दीपक प्रज्जवलित करवाये गये।

30/03/2023
*"एक शाम श्री बाण माताजी के नाम"*सिसोदिया-गहलोत वंश की कुलदेवी चित्तौड़गढ़ राय श्री बाण माताजी के धन्य धरा पर प्रथम बार वि...
19/03/2023

*"एक शाम श्री बाण माताजी के नाम"*

सिसोदिया-गहलोत वंश की कुलदेवी चित्तौड़गढ़ राय श्री बाण माताजी के धन्य धरा पर प्रथम बार विशाल भक्ति संध्या का आयोजन किया जा रहा हैँ, जिसमे आप सादर सपरिवार आमंत्रित।

दिनांक - 25 मार्च, 2023 शाम 6:30 बजे
*स्थान - फतेहप्रकाश महल प्रांगण, चित्तौड़गढ़ (दुर्ग)*

*गायक - छोटू सिंह रावणा एंड पार्टी*

*विशेष आकर्षक - ( मुख्य अतिथि ) महाराज कुमार डॉ. श्री लक्ष्यराज सिंह जी मेवाड़*

*( पावन सानिध्य - श्री श्री 1008 ब्रह्म चैतन्य अवधेशनंद जी महाराज सूरजकुंड )*

*👉 विशेष निवेदन - भजन संध्या में पधारने वाले भक्तों के लिए महाप्रसादी ( भोजन ) की व्यवस्था वही रखी गयी हैँ। अतः समय पर पधारकर लाभ लेवे।*

⚜️ आप सभी सपरिवार सहित पधार कर कार्यक्रम का आनंद लेवे, तथा अपने इष्ट मित्रो को भी साथ लेकर पधारे।

*लाल चुनरीया तुम ओढ़ो, मै सर पर बांधू पाग।*
*बायण माताजी रा भजन सुणे, ज्यारा मोटा भाग।।*

*पग पटकू तो झरना फूटे, हाथ लगे हरियाली।*
*बायण माँ रा भजन सूणावा, राता हैँ निराली।।*

*आयोजक - श्री बाण माताजी सेवा संस्थान*

*⚜️ चित्तौड़गढ़ री राय, सदा सेवक सहाय ⚜️*

Address

Fort
Chittorgarh
314028

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when श्री बायण माताजी मन्दिर चित्तौड़गढ़ posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Place Of Worship

Send a message to श्री बायण माताजी मन्दिर चित्तौड़गढ़:

Share

Category