Md.Nasim Alam

Md.Nasim Alam social worker rajnitik vichardhara Md.nasim Alam Champadani R.B.S .Road, Akul Mistri Masjid Hooghly,712222

मोदी ने झूठ से किया आगाज़-प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार चुनाव का बिगुल झूठ बोलकर फूंका है। वे कर्पूरी ठाकुर का गुणगान कर रह...
24/10/2025

मोदी ने झूठ से किया आगाज़-
प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार चुनाव का बिगुल झूठ बोलकर फूंका है।
वे कर्पूरी ठाकुर का गुणगान कर रहे हैं, लेकिन उनके और उनकी पार्टी के विचार न केवल कर्पूरी विरोधी थे, बल्कि वे उन्हें ग़ालियाँ तक देते थे।
कर्पूरी ठाकुर को उन्होंने अछूत और जातिसूचक शब्दों से संबोधित करके अपमानित किया था। कर्पूरी जाति से नाई था, अति पिछड़ा थे।
आज मोदी कर्पूरी ठाकुर के नाम पर पिछडों, दलितों को बरगलाने की कोशिश कर रहे हैं, मगर सचाई ये है कि वे संघ परिवार की सांप्रदायिक राजनीति के कट्टर विरोधी थे। उन्होंने कभी जनसंघ या बीजेपी का साथ लेने की कोशिश नहीं की, बल्कि वे समाजावादी-साम्यवादी दलों की एकता के पक्षधर थे।
इसका सबसे बड़ा उदाहरण ये है कि उन्होंने सरकारी नौकरियों में जो आरक्षण लागू किया उसमें मुसलमानों के पिछड़े समुदायों को भी शामिल किया, धर्म के आधार पर उन्हें बाहर नहीं किया, जबकि बीजेपी हमेशा उनके आरक्षण का विरोध करती रही है।
कर्पूरी ठाकुर ने हमेशा पिछड़ों और दलितों की राजनीति की, जबकि जनसंघ और बीजेपी सवर्णों की राजनीति करते रहे हैं। इस बार भी मोदी की पार्टी ने लगभग आधी टिकटें सवर्णों को दी हैं।
कर्पूरी जी संघ को सामंती शक्ति मानते थे और उसके साथ उनके संंबंध हमेशा तनावपूर्ण रहे क्योंकि उनकी नज़र में हिंदुत्व समानता विरोधी है और वह सवर्णों का वर्चस्व चाहता है। वे 'अल्पसंख्यक एकता' पर विश्वास करते थे, जो आरएसएस/बीजेपी की 'मेजॉरिटेरियन' सोच से टकराती थी।
ठाकुर जी के शासन में बिहार में सांप्रदायिक दंगों को नियंत्रित करने के प्रयास हुए, और उन्होंने कभी धार्मिक आधार पर वोटबैंकिंग नहीं की। वे खुद एक नाई समुदाय (अति पिछड़ा) से थे, लेकिन मुसलमानों और दलितों के साथ गठजोड़ बनाकर ऊपरी जाति-केंद्रित सांप्रदायिकता को चुनौती दी।
हाँ, बीजेपी और संघ परिवार मंडल की राजनीति के आने के बाद से उन्हें अपना नेता बताने की तिकड़म ज़रूर करती है। इसी के तहत उसने उन्हें भारत रत्न तक दिया।
आज मोदी उनकी तारीफ़ कर रहे हैं तो इसलिए कि बिहार के चुनाव में पिछड़े, अति पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक उन्हें धूल चंटा सकते हैं। कुल 10 फ़ीसदी सवर्ण कुछ नहीं कर सकते, भले ही उनके पास, धनबल, बाहुबल और प्रोपेगंडा बल है।

नाम: राकेश किशोर पद: वकीलउम्र: 71 साल काम: CJI पर जूता मारने की कोशिशइस 71 वर्ष की उम्र में भी यह वकील इस तरह से देश की ...
06/10/2025

नाम: राकेश किशोर
पद: वकील
उम्र: 71 साल
काम: CJI पर जूता मारने की कोशिश

इस 71 वर्ष की उम्र में भी यह वकील इस तरह से देश की न्यायपालिका में सर्वोच्च पद पर बैठे व्यक्ति पर जूता मारने की कोशिश कर रहा है तो

इस वकील की मानसिक स्थिति आप समझ सकते हैं, शायद ही यह अपने देश की न्यायपालिका के इतिहास में ये ऐसा पहला मामला होगा।

इस वकील को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए जिससे कि इस तरह के कृत्य सोचने भर से लोग कांपने लगें।

बिल्कुल!  लेकिन कुचलेगी तभी जब कानून व्यवस्था बिगाड़ने के आरोपी ‘दूसरे’ समुदाय वाले हों। वरना कांवड़ियों से लेकर फतेहपुर...
27/09/2025

बिल्कुल! लेकिन कुचलेगी तभी जब कानून व्यवस्था बिगाड़ने के आरोपी ‘दूसरे’ समुदाय वाले हों। वरना कांवड़ियों से लेकर फतेहपुर में मकबरा तोड़ने वालो के सामने यही सरकार मिमिया रही थी। पुलिस तमाशाई थी। और भगवा गमछाधारी उपद्रवी जमकर उत्पात मचा रहे थे। मंजाल भला किसी उपद्रवी को ‘कुचला’ गया हो। क्योंकि वो उपद्रवी ‘अपने’ थे।

सुप्रीम कोर्ट पूर्व न्यायाधीश डी.वाई. चंद्रचूड़ ने अयोध्या के फ़ैसले पर ऐसी टिप्पणियाँ की हैं जिनसे उनकी सोच और मानसिकता...
25/09/2025

सुप्रीम कोर्ट पूर्व न्यायाधीश डी.वाई. चंद्रचूड़ ने अयोध्या के फ़ैसले पर ऐसी टिप्पणियाँ की हैं जिनसे उनकी सोच और मानसिकता जगज़ाहिर हो जाती है।
एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि बाबरी मस्जिद मंदिर को तोड़कर बनाई गई थी और इसलिए 1949 में चोरी-छिप मूर्तियाँ रखना ग़लत नहीं था।
याद कीजिए कि सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या मामले में अपने फ़ैसले में कहा था कि ऐसे कोई प्रमाण नहीं हैं जिनसे साबित हो कि बाबरी मस्जिद मंदिर तोड़कर बनाई गई थी।
यही नहीं, उसने बाबरी मस्जिद गिराए जाने को ग़ैर कानूनी भी बताया था।
अयोध्या के फ़ैसले को लिखने वालों में चंद्रचूड़ भी थे और अब वही उल्टी बातें कर रहे हैं। असल में देखा जाए तो उन्होंने संघ परिवार द्वारा प्रचारित झूठ को ही पुष्ट करने की कोशिश की है।
ये भी कहा जा रहा है कि इंटरव्यू के ज़रिए उनका कम्यूनल माइंडसेट सामने आ गया है।
हालाँकि मुख्य न्यायाधीश रहते हुए और उसके बाद भी उन्होंने कई ऐसे काम किए और बयान दिए जिनसे उनकी संघी मानसिकता का इज़हार हुआ। मसलन, प्रधानमंत्री मोदी को घर बुलाकर गणेश पूजा करना और ये कहना कि अयोध्या का फैसला लिखने के पहले उन्होंने भगवान से मार्गदर्शन मांगा था।
चंद्रचूड़ ने पत्रकार श्रीनिवासन जैन को दिए इसी इंटरव्यू में ज्ञानवापी के सर्वे को मंज़ूरी देने के फ़ैसले का बचाव भी किया। उन्होंने 1991 में बने धर्मस्थल विवाद कानून की अलग व्याख्या करते हुए ये फ़ैसला देकर पुराने विवादों को ज़िंदा करने का रास्ता खोल दिया था।
उनकी एक बात और नोट करने वाली है और वह ये कि रिटायरमेंट के बाद कोई लाभ का पद न लेने के सिद्धांत को वे नहीं मानते।
क्या इसका ये मतलब नहीं निकलता कि सरकार की सेवा करने के एवज़ में वे जल्दी ही पुरस्कार पाने जा रहे हैं। ध्यान रहे उन्होंने कई और मामलों में मोदी सरकार की मदद की थी।
आज हम चंद्रचूड़ के बयानों के संदर्भ में देखने के कोशिश करेंगे कि अयोध्या के फ़ैसले में क्या छल-कपट हुआ।
ये भी कि क्या चंद्रचूड़ के बयान कोई नई ज़िम्मेदारी संभालने की तैयारी है क्योंकि पिछले कुछ समय से वे दनादन इंटरव्यू दिए जा रहे हैं.....

अब सारे चुनाव सुधार राहुल गाँधी की ही बदौलत होंगे क्या....राहुल पोल खोलते जा रहे हैं और चुनाव आयोग अपनी सभी नहीं, कुछ खा...
24/09/2025

अब सारे चुनाव सुधार राहुल गाँधी की ही बदौलत होंगे क्या....राहुल पोल खोलते जा रहे हैं और चुनाव आयोग अपनी सभी नहीं, कुछ खामियों को ठीक कर रहा है।
लेकिन ग़लतफ़हमी में मत रहिएगा। ये वोट चोरी पर परदा डालने और अपने बचाव के रास्ते तलाशने की कोशिश ज़्यादा है।
अगर कभी कोर्ट जवाबतलब करे तो कहने को रहे कि हमने अब ये ठीक कर लिया, वह ठीक कर लिया।

और इस तरह मोदी जी ने दी मोदी जी को बधाई
22/09/2025

और इस तरह मोदी जी ने दी मोदी जी को बधाई

पीएम मोदी ने आज देशवासियों को मेड इन इंडिया सामान इस्तेमाल करने की सलाह दी।Bvlgari का चश्माMovado की घड़ीKenneth Cole के...
22/09/2025

पीएम मोदी ने आज देशवासियों को मेड इन इंडिया सामान इस्तेमाल करने की सलाह दी।
Bvlgari का चश्मा
Movado की घड़ी
Kenneth Cole के जूते
Armani के सूट
Mont Blanc का पेन
iPhone का फ़ोन
Boeing के हवाई जहाज़
Maybach की गाड़ी,
और अगर कुछ छूट गया हो तो कृपया आप लोग कमेंट में बताएं 🙏🙏

अब भाषा की सेंसरशिप पर भी उतर आई मोदी सरकार।किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी कि इस सरकार को इतनी भी समझ नहीं है कि हिंदी ह...
21/09/2025

अब भाषा की सेंसरशिप पर भी उतर आई मोदी सरकार।
किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी कि इस सरकार को इतनी भी समझ नहीं है कि हिंदी है क्या। ये हिंदी भाषा की दुश्मन सरकार है क्योंकि उसका ये क़दम हिंदी की हत्या की दिशा में उठाया गया कदम है।

– अमेरिका टैरिफ बढ़ाएगा - भारत को फायदा होगा – अमेरिका टैरिफ घटाएगा - भारत को फायदा होगा – H1B वीज़ा में बढ़ोतरी - भारत ...
21/09/2025

– अमेरिका टैरिफ बढ़ाएगा - भारत को फायदा होगा
– अमेरिका टैरिफ घटाएगा - भारत को फायदा होगा
– H1B वीज़ा में बढ़ोतरी - भारत को फायदा होगा
– H1B वीज़ा में कमी - भारत को फायदा होगा
– रूस से तेल ख़रीदें - भारत को फायदा होगा
– रूस से तेल न ख़रीदें - भारत को फायदा होगा

ये गोदी मीडिया वाले गधे हैं या गधे होने की एक्टिंग करते हैं समझ नहीं आता है।

हाइड्रोजन बम को लेकर जो किंतु-परंतु खड़े किए जा रहे थे, वे अब दूर हो गए हैं। राहुल गाँधी के ऐलान के बाद अब ये तय है कि च...
21/09/2025

हाइड्रोजन बम को लेकर जो किंतु-परंतु खड़े किए जा रहे थे, वे अब दूर हो गए हैं। राहुल गाँधी के ऐलान के बाद अब ये तय है कि चंद दिनों में ही हाइड्रोजन बम फूटेगा।
राहुल का दावा है कि इससे सिद्ध हो जाएगा कि नरेंद्र मोदी ने चुनाव चोरी करके सरकार बनाई है। उनके मुताबिक उनके पास ऐसे सबूत हैं जिनसे किसी भी तरह का संदेह नहीं रह जाएगा।
चूँकि राहुल गाँधी अभी तक झूठे साबित नहीं हुए हैं और वे हर दावा ठोंक-बजाकर करते हैं, इसलिए पूरी संभावना है कि ये दावा भी सही साबित हो। अगर ऐसा होता है तो साफ़ है कि भारतीय राजनीति में जलजला आ जाएगा।
प्रधानमंत्री मोदी नैतिकता को मानें या न मानें, मगर उनके नेतृत्व और सरकार दोनों की वैधता पर बड़ा प्रश्नचिन्ह लग जाएगा। पूरे देश की निगाह में वे चुनाव चोर बन जाएंगे और ये ऐसा दाग़ होगा जिसे छुड़ाना असंभव नहीं तो मुश्किल ज़रूर होगा।
सवाल उठता है कि अगर ऐसा हुआ तो प्रधानमंत्री मोदी का क्या होगा, उनकी सरकार का क्या होगा? वह हाइड्रोजन बम का जवाब कैसे देगी....क्या वह सुप्रीम कोर्ट के ज़रिए दाग़ छुड़ाने की कोशिश करेगी.....क्या वह कोई ऐसी जाँच बैठाएगी जो उन्हें क्लीन चिट देकर बचा ले....
बीजेपी इस महासंकट का सामना कैसे करेगी....क्या वह गोदी मीडिया और आईटी सेल के ज़रिए विदेशी षड़यंत्र का हौआ खड़ा करेगी और राहुल को बदनाम करके ध्यान बँटाने में कामयाब हो जाएगी....क्या उसके पास इसके अलावा भी कोई रणनीति हो सकती है....
और अगर फिर भी संकट न निपटा तो क्या मध्यावधि चुनाव की नौबत आ सकती है? क्या विपक्षी दल एकजुट होकर सरकार को चुनाव के लिए मजबूर कर सकते हैं.....

अमेरिका को भौंकते देख पाकिस्तान भी भौंकने लगा। पाकिस्तान ने चार राफ़ेल विमानों के टेल नंबर जारी किए हैं जिन्हें कथित तौर...
20/09/2025

अमेरिका को भौंकते देख पाकिस्तान भी भौंकने लगा। पाकिस्तान ने चार राफ़ेल विमानों के टेल नंबर जारी किए हैं जिन्हें कथित तौर पर ऑपरेशन सिंदूर के दौरान गिराया गया था।

इस्लामाबाद पॉलिसी रिसर्च इंस्टीट्यूट द्वारा आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए, पाकिस्तान के नेशनल कमांड अथॉरिटी के वरिष्ठ सलाहकार लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) किदवई ने नष्ट किए गए भारतीय वायु सेना राफेल विमानों की संख्या बीएस001, बीएस021, बीएस022 और बीएस027 बताई है। उनका कहना है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत के 7 विमान गिराए गए।

यह भारत सरकार और हमारी बहादुर वायु सेना के खिलाफ झूठ का पुलिंदा है। मुझे पूरा विश्वास है कि हमारी वायुसेना और आदरणीय मोदी जी इस झूठ की पोल खोलेंगे। हमें मुंहतोड़ जवाब देना आता है। पीएम मोदी, डिफेंस मिनिस्टर ठाकुर राजनाथ सिंह पहले ही संसद में पाक की पोल खोल चुके हैं। इन नंबरों के विमानों को जनता के सामने पेश कर देना चाहिए।

Address

West, Bengal
Chandannagar
712222

Telephone

+919681284608

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Md.Nasim Alam posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Place Of Worship

Send a message to Md.Nasim Alam:

Share