20/03/2023
19 मार्च को गायत्री प्रज्ञापीठ खम्हरिया में परिजनों की मासिक बैठक संपन्न।
शांतिकुंज हरिद्वार के निर्देशानुसार सप्तक्रांति,पंच महाअभियान,हीरक मण्डल गठन,वर्तमान गतिविधियों एवं कार्ययोजनाओं पर समीक्षा ,मार्गदर्शन के लिए गायत्री परिवार के सदस्यों की बैठक गायत्री प्रज्ञापीठ खम्हरिया में रखी गई जिसमें ग्राम पोंडी , गुड़ी बिटकुला, खम्हरिया की नैष्ठिक परिजनों की उपस्थिति रही , हमारी बहनों की विशेष रुप से भागीदारी रही।
आप सभी के पुरुषार्थ, त्याग,तपस्या,समर्पण,एवं एकता से ही बिलासपुर जिले में युग निर्माण योजना की गतिविधियां आम समाजो,संगठनों और लोगों तक तीव्रता से पहुँच रहा हैं ,लोग स्वीकार करके आत्मसात कर रहे है।
डा. हेमंत कौशिक जी जोन समन्वय समिति सदस्य,बहन जागेश्वरी साहू जी भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा जिला संयोजिका, श्रीमती नंदिनी पाटनवार एवं सौरभ पाटनवार की मार्गदर्शन में बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
जिला समन्वयक,गायत्री परिवार बिलासपुर छत्तीसगढ़