23/05/2026
यूथ सिख सेवा समिति भिलाई के सहयोग से एक जरूरतमंद बेटी के विवाह में सहयोग प्रदान किया गया। परिवार ने समिति कार्यालय पहुंचकर अध्यक्ष इंदरजीत सिंह से मुलाकात कर अपनी पारिवारिक स्थिति की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उनके पिता ड्राइवर हैं, माता गृहिणी हैं तथा परिवार में 2 बहनें और 1 भाई साथ रहते हैं।
इससे पूर्व भी दोनों बहनों की स्कूल फीस यूथ सिख सेवा समिति भिलाई के माध्यम से जमा कराई गई थी। आज दिनांक 22/05/2026 को बाबा दीप सिंह जी गुरुद्वारा साहिब में आयोजित विवाह समारोह में लावा-फेरे एवं लगभग 100 लोगों के नाश्ते की व्यवस्था का सहयोग समिति द्वारा प्रदान किया गया।
समिति लगातार जरूरतमंद परिवारों की सहायता हेतु सामाजिक सेवा कार्यों में सक्रिय रूप से योगदान दे रही है।