Ganesh Yuva Mandal Dobhi

Ganesh Yuva Mandal Dobhi धार्मिक

26/01/2026

श्री गणेश युवा मंडल डोभी तरफ़ से गणतंत्र दिवस हार्दिक शुभकामनाएं #26जनवरी2026

25/01/2026

#हिन्दू #धर्म

16/01/2026
।।जय श्री गणेश।।आभार अभिनंदन मान सम्मान के लिए 🎉🎊🎊🎊आज श्री गणेश युवा मंडल डोभी की एक आम बैठक  पूर्व अध्यक्ष श्री ओम स्वा...
16/01/2026

।।जय श्री गणेश।।
आभार अभिनंदन मान सम्मान के लिए 🎉🎊🎊🎊
आज श्री गणेश युवा मंडल डोभी की एक आम बैठक पूर्व अध्यक्ष श्री ओम स्वामी की अध्यक्षता में हुई। जिसमें पूर्व अध्यक्ष के कार्यकाल समाप्ति पर नई कार्यकारिणी गठन का निर्णय लिया गया जिसमें रमेश पुनीया द्वारा सरक्षक पद हेतु श्री सुरेश बेनीवाल का नाम प्रस्तावित किया गया जिसका सभी सदस्यों ने एकमत होकर समर्थन किया इसके पश्चात नव नियुक्त संरक्षक की आज्ञा से नई कार्यकारिणी गठन के रूप में अध्यक्ष पद हेतु श्री सुनील सहारण का नाम प्रस्तावित किया गया जिसका सभी सदस्यों ने समर्थन किया इसके पश्चात नव नियुक्त कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद हेतु श्री अनिल शर्मा, श्री रोहताश स्वामी, सचिव पद पर श्री ओम स्वामी सुनील शर्मा सह सचिव विक्रम शर्मा कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा, मीडीया प्रभारी श्री अजय स्वामी रोबिन सहारण,का नाम प्रस्तावित किया गया जिसका सभी सदस्यों ने एकमत होकर समर्थन किया इसके पश्चात नई कार्यकारिणी को शपथ दिलाकर माला अर्पण द्वारा स्वागत किया गया
इस मौके पर नवनियुक्त सरक्षक श्री सुरेश जी बेनीवाल मंडल के द्वारा किए गए पूर्व के कार्यों पर प्रकाश डाला गया कि यह मंडल लगातार 2018 से कार्यरत है साल में गणेश चतुर्थी के अवसर पर एक विशाल कार्यक्रम आयोजित करता है इसके साथ-साथ धार्मिक व सामाजिक कार्यों में भी बढ़कर मंडल के सदस्यों द्वारा भाग लिया जाता है । उन्होंने नवनियुक्त कार्यकारणी से आह्वान किया की मंडल भविष्य में भी धार्मिक कार्यों के साथ-साथ सामाजिक कार्यों को भी आगे बढ़ने का प्रयास करेंगा
इसके पश्चात नवनियुक्त अध्यक्ष श्री सुनील सहारण ने अपने अभिभाषण में कहा कि मैं सभी सदस्यों को साथ लेकर इस मंडल की गरिमा और अधिक बनाने का प्रयास करूंगा ताकि भविष्य में हम सामाजिक व धार्मिक कार्यों में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का प्रयास करें । इसके पश्चात दर्जनों की संख्या में नए सदस्यों को माला अर्पण कर सरक्षक श्री सुरेश बेनीवाल द्वारा श्री गणेश युवा मंडल की सदस्यता ग्रहण करवाई गई । इस मौके पर मंडल सचिव श्री ओम प्रकाश स्वामी, सुनील शर्मा ने बताया कि श्री शिव गौशाला मे जो मंडल को कोई भी कार्य दिया जायगा जिसका सभी सदस्यों ने एक मत होकर समर्थन किया व मंडल सदस्य रमेश पुनीया, वेद प्रकाश राव, झिन्डूराम स्वामी , राजेंद्र बेनीवाल(धोलू), महावीर सहारण, पवन स्वामी, दिनेश वर्मा, राजकुमार स्वामी, डाॅ सुरेन्द्र बेनीवाल, अशोक बेनीवाल सन्दीप शर्मा अनील कस्वा सुमीत स्वामी प्रेम सहारण सूर्यकांत स्वामी दिपक जांगड़ा आदि सदस्यों ने इस बैठक में भाग लिया ।
इसके पश्चात नव नियुक्त कार्यकारिणी ने सभी सदस्यों को उनके प्रति विश्वास प्रकट करने पर आभार जताया ।

14/01/2026

मकर संक्रांति पर पंचदेव धाम सेवा समिति भांगवा द्वारा श्री शिव गोशाला डोभी को ₹1 लाख का सहयोग किया।

06/01/2026

मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं

स्थानीय श्री प्रबल जी महाराज की कुटिया भादरा मेंआज रविवार को महाशिवरात्रि महोत्सव तैयारी हेतु एक आवश्यक बैठक का आयोजन डॉ...
05/01/2026

स्थानीय श्री प्रबल जी महाराज की कुटिया भादरा मेंआज रविवार को महाशिवरात्रि महोत्सव तैयारी हेतु एक आवश्यक बैठक का आयोजन डॉक्टर विदिशदत्त शर्मा की अध्यक्षता में किया गया।
उक्त बैठक में आगामी महोत्सव के बारे में विस्तृत चर्चा की गई एवं सभी सदस्यों ने अपने-अपने विचार रखें संस्था के वरिष्ठ सदस्य मांगीलाल महिपाल ने बताया की सप्तदिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव 10 फरवरी से प्रारंभ होकर 16 फरवरी को विशाल भंडारे के साथ संपन्न होगा जिसमें 10 फरवरी को विशाल शोभा यात्रा श्रीप्रबल जी महाराज की कुटिया से मुख्य मार्ग से होते हुए संपन्न होगी, एवं 10 फरवरी से 14 फरवरी तक लिंग पुराण कथा का आयोजन किया जाएगा जिसके कथा व्यास परम पूज्य दांडी स्वामी श्री ब्रह्मानंद सरस्वती जी (त्रंबकेश्वर चैतन्य) महाराज होंगे, इसी क्रम में रात्रि कालीन कार्यक्रम में हनुमान चालीसा पाठ, सुंदरकांड पाठ, भजन संध्या के कार्यक्रम रखे जाएंगे।
11 फरवरी से 15 फरवरी तक विशाल महारुद्र यज्ञ का आयोजन प्रातः 8:00 बजे से 12:00 तक श्री प्रबल जी महाराज के कृपा पात्र शिष्य संस्था प्रमुख श्री विद्या समाराधक तरुण तपस्वी डॉक्टर गुण प्रकाश चैतन्य जी महाराज कै सान्निध्य में कुटिया परिसर में किया जाएगा यज्ञ की पूर्णाहुति 15 फरवरी को होगी एवं प्रतिदिन साय काल विश्व प्रसिद्ध काशी की गंगा आरती का दर्शन करने का अवसर भी सभी भक्तों को मिल पाएगा।
15 फरवरी महाशिवरात्रि को 7:00 बजे से भगवान भोलेनाथ का महा रुद्राभिषेक चार पहर की पूजा पूरी रात्रि की जाएगी एवं 16 फरवरी को प्रातः 10.30 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन श्री प्रबल जी महाराज के अनन्य भक्त के सौजन्य से किया जाएगा।
सभा के समापन पर डॉक्टर विदिश दत शर्मा ने आह्वान किया कि इस महा उत्सव में देश के विभिन्न स्थानों से प्रमुख महात्मागण एवं दाडी स्वामी का भी दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त होगा अतः सभी भक्तगण अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें एवं यज्ञ में यजमान बनने तथा रुद्राभिषेक में भाग लेने हेतु अपना नाम संस्था में लिखवा कर स्थान आरक्षित कर सकते है।
इस अवसर पर सिद्धेश्वर महादेव सेवा समिति के अध्यक्ष सज्जन कुमार दड़बेवाला, सचिव अमित कुमार बड़वेवाला, रतन कुमार महिपाल, जयदीप सांखला,राहुल शर्मा, देवकीनंदन महिपाल, मुकेश स्वामी, शिव भगवान शर्मा, किशन शर्मा, शिव शंकर गोहल्यांन कालूराम गोस्वामी, किशन मील, सुशील हंसी वाला,लखन सर्राफ,बाबूलालशर्मा, दीवानचंद दाधीच,विकास राजपुरोहित,योगेश सोनी,जयवीर सरेवा,विकास गर्ग,मनोज खदरिया,प्रदीप खदरिया,दारासिंह सोनी,प्रेम मित्तल,बजरंग शर्मा,रामनिवास राजगढ़िया,गोविन्दजी भांनगड़िया, सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

01/01/2026

Address

Bhadra

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Ganesh Yuva Mandal Dobhi posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share