02/07/2026
सामाजिक सेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉ. उदय कुमार को मिला अंतरराष्ट्रीय मानद डॉक्टरेट सम्मान
बेतिया। पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए चम्पारण के पर्यावरणविद् एवं समाजसेवी डॉ. उदय कुमार को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है।
डॉ. उदय कुमार को World Federation of the Arts, Literature, Education, Peace and Culture (FEMALPC), Republic of Peru द्वारा "Honorary Doctorate in Education with a Focus on Inclusion and a Culture of Peace" की मानद उपाधि प्रदान की गई है।
यह सम्मान उन्हें समाज में समावेशिता, शांति, पर्यावरण संरक्षण और मानवीय मूल्यों के संवर्धन के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयासों के लिए दिया गया है। मूल रूप से कोरोना काल में र्आर्थिक रूप से कमजोर गरीब असहाय परिवारों की मदद,अनवरत लगभग ढाई सौ परिवार के गरीब बच्चियों का सामूहिक विवाह, निर्माता निर्देशक के रूप में ऐतिहासिक धरोहर मां काली धाम वेब सीरीज का निर्माण, छावनी ओवरब्रिज आंदोलन मे सामाजिक विकास संगठन के प्रखर अग्रेतर प्रवक्ता की भूमिका, एक पेड़ मां के नाम के सफल कार्यक्रम इत्यादि! अनेकों कार्य को संस्था ने अपने प्रशस्ति पत्र में डॉ. उदय कुमार के सामाजिक सरोकारों, पर्यावरण संरक्षण के प्रति समर्पण और मानव सेवा के कार्यों की सराहना की है।
सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. उदय कुमार ने कहा कि यह सम्मान केवल उनका व्यक्तिगत सम्मान नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और समाज सेवा के क्षेत्र में जुड़े सभी सहयोगियों, स्वयंसेवकों एवं शुभचिंतकों का सम्मान है। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों, परिवार, मित्रों एवं नीरूजा ग्रीन इंडिया परिवार फाउंडेशन के सभी सदस्यों को दिया।
उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज मानव अस्तित्व की आवश्यकता बन चुका है। वृक्षारोपण, जल संरक्षण, स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्त जीवनशैली को अपनाकर ही आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित एवं स्वस्थ वातावरण दिया जा सकता है।
विदेशी अतिथियों में मुख्य अतिथि के तौर पर कनाडा से उपस्थित समाजसेवी कुलदीप सिंह धालीवाल, मित्र देश नेपाल की सांसद बीना शर्मा, कर्नाटक बेंगलुरु से पधारे डॉक्टर गिरधर केके राजू, उत्तर प्रदेश से पधारे कुलपति डॉक्टर सौरव पांडे (धरा धाम इंटरनेशनल), महिला नेत्रियों में सिद्धि जोहरी मिस इंडिया इंटरनेशनल 2019, मिस गैलेक्सी क्वीन इंडिया 2019और महिला सशक्तिकरण की राष्ट्रीय ब्रांड एम्बेसडर, साथ ही बेतिया नगर की महापौर गरिमा देवी शिकारिया उपस्थिति रही!
डॉ. उदय कुमार ने FEMALPC, पेरू के संस्थापक, पदाधिकारियों एवं निर्णायक मंडल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें समाज, शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देगा।