Sachhi BAANI

Sachhi BAANI Sachhi BAANI page is all about the spiritual discourses, SHABAD, bhajan , quotes my life lessons and prayers.

04/06/2026

साडा शहंशाह फ़कीर ♥️🙏🙏दिल मोह के लै गया
राधास्वामी जी

"हम लोग जब नाम का अभ्यास शुरू करते हैं तो तुरंत ही उसके फल के लिए झोली फैला देते हैं।इस अभ्यास के फल बहुत हैं,पर पत्तों ...
03/06/2026

"हम लोग जब नाम का अभ्यास शुरू करते हैं तो तुरंत ही उसके फल के लिए झोली फैला देते हैं।इस अभ्यास के फल बहुत हैं,पर पत्तों की तरह बीज के अंकुरित होते ही नहीं लग जाते। हथेली पर सरसों नहीं थमती।हम लोगों के खाते हमेशा घाटेके होते हैं।पता नहीं किस किस तरह के बुरे कर्म करके,कौन कौन सी देनदारी इकट्ठी किए हुए हैं।
जब अभ्यास करते हैं तो पहले यह देनदारियां खत्म होती हैं, फिर खाते में कुछ जमा होता है। पुराने कर्ज भुगतान करके , ऊपर की चढ़ाई शुरू होती है। "

बुरे कर्मों से बचो, करने आसान हैं,भुगतने बहुत मुश्किल

राधास्वामी जी🙏

हे मेरे मन! तू अपना अहंकार त्याग कर ,सच्चे गुरु के दिखाए मार्ग और उनकी रज़ा में चलना सीख। जब तू गुरु की शरण में रहकर प्र...
02/06/2026

हे मेरे मन! तू अपना अहंकार त्याग कर ,सच्चे गुरु के दिखाए मार्ग और उनकी रज़ा में चलना सीख। जब तू गुरु की शरण में रहकर प्रभु के नाम का अमृत पिएगा, तब तू भटकना छोड़कर अपने असली घर, अपने आत्मिक स्वरूप में टिक जाएगा और तुझे सदा के लिए सच्चा सुख प्राप्त हो जाएगा।
राधास्वामी जी! 🙏

सतगुरु ही जीव के सच्चे रक्षक होते हैं।  सतगुरु अपने शिष्य की हर पल आध्यात्मिक, सांसारिक और आंतरिक रूप से रक्षा करते हैं,...
02/06/2026

सतगुरु ही जीव के सच्चे रक्षक होते हैं। सतगुरु अपने शिष्य की हर पल आध्यात्मिक, सांसारिक और आंतरिक रूप से रक्षा करते हैं, और अंत में उन्हें इस संसार रूपी भवसागर से पार उतारकर निज धाम तक पहुंचाते हैं।

गुरु की टेक रहो दिन रात
जाकी कोय न मेटे दात
राधास्वामी जी 🙏

14/05/2026

जब तक जीव आपा ( अंहकार) को छोड़कर, सतगुरु को सब सौंपकर एक किनारे ना होगा,तब तक नहीं निकलेगा।सो आप आपा छोड़कर किनारे हो जाओ।यह समझो, तन मन, धन, कुल संसारी सामान सतगुरु का है।"मैं" नहीं है जी।ऐसा जानकर सब काम करो।उनके वचन में रहो। फिर खुद आप ले जाएंगे,जिस वक्त लायक देखेंगे जी।

उनके चरण कमलों की पक्की प्रीति, प्रतीति अंतर में लिख लो। चरणों की शरण पड़े रहो।जो शब्द धुन है, सतगुरु की दी हुई है,यह दात कभी नहीं जाएगी।एक रोज़ सचखंड ले जाएगी।
राधास्वामी जी
बाबा जैमल सिंह जी

04/02/2026

बिना शंका किए गुरु के हुक्म का पालन करना चाहिए और जो लीला वह खेल रहा हो, उसकी जांच करना शुरू नहीं कर देना चाहिए ।उसे दुनियादारों से किसी प्रकार की कोई गरज नहीं होती ।वह देखने में ही गृहस्थ दिखाई देता है ,पर होता है पूरा जोगी ।
जगत और जगत के पदार्थों की ओर से बिल्कुल निर्लिप्त

गुरु की सामर्थ्य अपार और अनंत है। वह तारना चाहे तो एक नज़र से ही बेड़ा पार कर सकता है :
"एक दृष्टि, तारे गुर पूरा"
पर उसके लिए ज़रूरी है शिष्य गुरु को सच्चे मन से परमेश्वर समझता हो ,उसमें अटल विश्वास रखता हो। कच्ची लस्सी से दही नहीं जम सकती। उल्टे बर्तन में अमृत तो क्या वर्षा का पानी भी इकट्ठा नहीं होता।
"सतगुरु निरंजन सोय, मानुख का कर रूप ना जान"
सतगुरु स्वयं परमेश्वर है, मनुष्य ना जान लेना
सतगुरु फरमाते हैं ऐसा विश्वास भी उसकी कृपा और स्वयं के अनुभव से आता है।
राधास्वामी जी 🙏

02/02/2026

Satguru ❤️ 🙏

दर्शन मांगूं, देह प्यारे
तुम्हरी सेवा तुम्हरी सेवा, कौन कौन ना तारे 🙏

26/01/2026

सतगुरु जी! ❤️
गूढ़े रंग विच्च रंग देओ जी ! 🙏🙏

ਮਾਘਿ ਮਜਨੁ ਸੰਗਿ ਸਾਧੂਆ; ਧੂੜੀ ਕਰਿ ਇਸਨਾਨੁ॥ ਹਰਿ ਕਾ ਨਾਮੁ ਧਿਆਇ ਸੁਣਿ; ਸਭਨਾ ਨੋ ਕਰਿ ਦਾਨੁ॥ਜਨਮ ਕਰਮ ਮਲੁ ਉਤਰੈ; ਮਨ ਤੇ ਜਾਇ ਗੁਮਾਨੁ॥ ਕਾਮਿ ...
14/01/2026

ਮਾਘਿ ਮਜਨੁ ਸੰਗਿ ਸਾਧੂਆ; ਧੂੜੀ ਕਰਿ ਇਸਨਾਨੁ॥ ਹਰਿ ਕਾ ਨਾਮੁ ਧਿਆਇ ਸੁਣਿ; ਸਭਨਾ ਨੋ ਕਰਿ ਦਾਨੁ॥

ਜਨਮ ਕਰਮ ਮਲੁ ਉਤਰੈ; ਮਨ ਤੇ ਜਾਇ ਗੁਮਾਨੁ॥ ਕਾਮਿ ਕਰੋਧਿ ਨ ਮੋਹੀਐ; ਬਿਨਸੈ ਲੋਭੁ ਸੁਆਨੁ॥

मकर संक्रांति की शुभकामनाएं
राधास्वामी जी 🙏

16/08/2025

अब मन से तोड़ो यारी ,शब्द संग लगो प्यारी !!
लेकिन हमें तो शब्द को भुलाए क्योंकि बहुत युग हो गए हैं ,कैसे मन नाम शब्द संग जुड़ेगा ?
पलटू साहब कहते हैं
"माया की चक्की चली, पिस गया यह संसार "
चक्की के पाटन में दाने डाल कर पीसते हैं ना हैं ना ।चक्की के दो पाटन होते हैं, उन पाटन का सहारा एक कील होती है, जिससे वह चलती। चक्की चलाने वाला चक्की चलाता, दाने पिस जाते, पर कुछ खुशनसीब दाने होते हैं जो खिसक कर उसे कील के करीब चले जाते हैं और पिसने से बच जाते हैं।
कील नाम है ,शब्द सरूपी संत हैं।
माया की चक्की चलती है जो जीव उस कील रूपी शब्द का या संत का सहारा ले लेते हैं वह इस संसार के भयंकर माया जाल से बच जाते हैं,बाकी पिसते रहते। बचने का बस यही एक तरीका है।
राधास्वामी जी

Address

Beas

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Sachhi BAANI posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Place Of Worship

Send a message to Sachhi BAANI:

Share