18/11/2025
कलियुग में सतयुग की शुरुआत! संत रामपाल जी महाराज के मार्गदर्शन में पीड़ितों को नई उम्मीद।
सिरोही जिला मुख्यालय में संत रामपाल जी महाराज के मार्गदर्शन में एक भव्य सत्संग कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें एलसीडी प्रोजेक्टर के माध्यम से आध्यात्मिक सत्य ज्ञान का प्रचार-प्रसार किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य केवल आध्यात्मिक जागरूकता ही नहीं, बल्कि गरीब, असहाय और पीड़ित परिवारों को मानसिक, सामाजिक और आर्थिक रूप से मजबूत बनाना भी रहा।
भारत एक कृषि प्रधान देश है और प्राकृतिक आपदाएँ समय-समय पर ग्रामीण क्षेत्रों को प्रभावित करती रही हैं। ऐसे संकट में संत रामपाल जी महाराज के दिशा-निर्देश में हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पंजाब और राजस्थान के डीग सहित लगभग 400+ बाढ़ प्रभावित गांवों में सेवा कार्य किए गए। बाढ़ के पानी की निकासी हेतु हजारों फीट पाइप, 10 से 20 हॉर्स पावर की मोटें, स्टार्टर, मीटर और संपूर्ण सामग्री निःशुल्क उपलब्ध कराई गई, जिससे ग्रामीणों को किसी प्रकार का अतिरिक्त खर्च या इंतजाम नहीं करना पड़ा।
इसके साथ ही संत रामपाल जी महाराज द्वारा संचालित "अन्नपूर्णा मुहिम" के अंतर्गत देशभर के जरूरतमंदों को भोजन, कपड़ा, शिक्षा, चिकित्सा और पक्का मकान प्रदान किए जा रहे हैं। कलियुग के इस स्वार्थी दौर में जहां अधिकांश लोग धन संचय की होड़ में लगे हैं, वहीं संत रामपाल जी महाराज समाज में सेवा, समानता, और मानवता का संदेश देकर श्रेष्ठ प्रेरणा बन रहे हैं। इस सत्संग से अनेक नागरिक लाभान्वित हुए और इसकी सराहना की।
| |