28/07/2026
29 जुलाई 2026 – गुरु पूर्णिमा
दशनाम गोस्वामी समाज के लिए गौरव और श्रद्धा का पावन पर्व। 🕉️
आदि गुरु जगद्गुरु आदि शंकराचार्य द्वारा स्थापित दशनाम संन्यास परंपरा ने सनातन धर्म की रक्षा, आध्यात्मिक ज्ञान के प्रसार तथा गुरु-शिष्य परंपरा को सुदृढ़ करने में अमूल्य योगदान दिया।
दशनाम परंपरा से जुड़े गिरि, पुरी, भारती, सरस्वती, तीर्थ, आश्रम, वन, अरण्य, पर्वत और सागर नाम आज भी त्याग, तपस्या, सेवा और धर्मरक्षा के प्रतीक हैं।
गुरु पूर्णिमा केवल गुरु वंदन का पर्व ही नहीं, बल्कि अपनी महान परंपरा, पूर्वजों के योगदान और सांस्कृतिक गौरव को स्मरण करने का भी अवसर है।
आइए, इस गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों का सम्मान करें, अपनी परंपरा पर गर्व करें और समाज की एकता एवं संस्कारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लें।
॥ ॐ नमो नारायण ॥
श्री गोस्वामी दत्त सेना राजस्थान
संस्थापक: सुरेश गोस्वामी