09/01/2026
*अंजुमन मोइनुल मजालिस (रजि.) की सालाना मीटिंग हुई*
आलमपुर, सैय्यदवाड़ा
*अंजुमन मोइनुल मजालिस (रजि.) सैय्यदवाड़ा,बाराबंकी की सालाना मीटिंग हुसैनिया अमानत अली आलमपुर में अंजुमन के सद्र सैय्यद अमानत अली ज़ैदी साहब और मुन्तज़िम आला सैय्यद शुजा अब्बास ज़ैदी साहब की जानिब से रखी गई,जिसमें 2026 में होने वाली "सैय्यदवाड़ा की सालाना मजालिस" की तारीखों के सिलसिले से ओहदे दारान और मौज़ा सेक्रेटरी साहिबान की मौजूदगी में अहम गुफ्तगू हुई । मीटिंग में अंजुमन के सद्र और मुन्तज़िम आला,ओहदे दारान और मौज़ा सेक्रेटरी साहिबान की राय से "सैय्यदवाड़ा की सालाना मजालिस" 22,23,24 मई 2026 मुकर्रर की गई* ।