BhaktiDham

BhaktiDham instagram I'd. hindu_brijesh_raja_parmar Bageshwar ke dham par aap sabhi ka shwagat hai��

29/07/2026

बागेश्वर धाम पर गुरु पूर्णिमा महोत्सव का शुभारंभ बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ सन्यासी बाबा की समाधि पूजन से हुआ आज प्रातः बागेश्वर सरकार ने सर्वप्रथम बागेश्वर बालाजी एवं अपने पूज्य गुरु सन्यासी बाबा की समाधि स्थल पर पादुका पूजन एवं आरती कर आशीर्वाद प्राप्त किया गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर हनुमान जी के अष्ट वीरों की तांत्रिक शिला स्थापित की स्थापना प्रेतराज के पेड़ के नजदीक हुई जिसके दर्शन आज से श्रद्धालुओं के लिए प्रारंभ कर दिए गए हैं मान्यता है कि नकारात्मक ऊर्जा से ग्रस्त श्रद्धालुओं को अष्ट वीरों की इस शिला के दर्शन से लाभ मिलेगा गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बागेश्वर धाम में लाखों श्रद्धालु उपस्थित हैं।

28/07/2026

गुरु पूर्णिमा महामहोत्सव 2026 ✨
29 जुलाई को बागेश्वर धाम पीठ में सजेगा भक्ति, श्रद्धा और गुरु कृपा का दिव्य उत्सव। पूज्य सरकार के पावन सान्निध्य में गुरु चरणों का वंदन, आशीर्वाद और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। आइए, इस पावन अवसर पर गुरु भक्ति में सहभागी बनें। 🙏🚩

17/07/2026

प्रथम दिवस श्री हनुमंत कथा में तेलंगाना के माननीय राज्यपाल श्री शिव प्रताप शुक्ल जी का उद्बोधन...

17/07/2026

वो नफरत नफरत चीखेंगे हम गीत राष्ट्र के गाएंगे दुनिया हमको सनकी बोलेगी हम दीवाने के लाएगे ❤️‍🩹🇮🇳💯
बागेश्वर धाम सरकार🙏🚩

16/07/2026

पूज्य सरकार संकल्प मानव कल्याण का…अन्नपूर्णा रसोई सेवा अनवरत

16/07/2026

सातवें ऑनलाइन श्री हनुमान चालीसा हवन की अलौकिक एवं दिव्य झलकियाँ....













16/07/2026

विश्व कल्याणार्थ ऑनलाइन “श्री हनुमान चालीसा हवन” की दिव्य छवि…🙏🚩
बागेश्वर धाम सरकार 🙏🚩

16/07/2026

🚩जय श्री राम जय बागेश्वर धाम दिन गुरुवार 🚩

11/07/2026

पूज्य सरकार ने शनिवार को तिरुमला स्थित भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी के दिव्य सुप्रभात दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। दर्शन के उपरांत बागेश्वर सरकार ने अपने आध्यात्मिक अनुभव साझा करते हुए कहा कि प्रातःकाल श्री वेंकटेश्वर स्वामी ठाकुर जी के दिव्य एवं अलौकिक सुप्रभात दर्शन का परम सौभाग्य प्राप्त हुआ। उन्होंने समस्त बागेश्वर धाम परिवार एवं सभी श्रद्धालुओं के लिए भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी के श्रीचरणों में प्रार्थना की पूज्य सरकार ने कहा कि यह पावन धाम भू-वैकुंठ के नाम से विख्यात है, जहाँ भगवान श्रीहरि स्वयं श्री बालाजी के रूप में विराजमान हैं। प्रभु से हमारी यही प्रार्थना है कि सनातन धर्म का उत्थान हो, समस्त विश्व का कल्याण हो तथा हिंदू, हिंदुत्व और हिंदुस्तान की जय हो,उन्होंने आगे कहा कि इस सृष्टि का कोई भी प्राणी न भूखा रहे, न प्यासा रहे, न दुःखी रहे; सभी सुखी, स्वस्थ, समृद्ध और प्रसन्न रहें। इसी मंगल भावना, लोककल्याण के संकल्प और समस्त मानवता के मंगल की कामना के साथ तिरुपति बालाजी की पावन नगरी में श्री वेंकटेश्वर बालाजी एवं बागेश्वर बालाजी का दिव्य मिलन हुआ।

10/07/2026

भक्ति, श्रद्धा और सनातन संस्कृति के दिव्य संगम में शामिल होने का शुभ अवसर। 17 से 19 जुलाई 2026 तक शमशाबाद, हैदराबाद (तेलंगाना) में आयोजित श्री हनुमंत कथा में सपरिवार पधारें और प्रभु कृपा का लाभ प्राप्त करें। आप सभी का हार्दिक स्वागत एवं सादर आमंत्रण। 🚩
सिद्धपीठ बागेश्वर धाम सरकार
जय श्री बागेश्वर धाम सरकार 🙏

Address

Bageshwar

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when BhaktiDham posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share