सत्य जागरण

सत्य जागरण सनातन संस्कृति का प्रचार प्रसार करना एकमात्र उद्देश्य

06/05/2022

जय श्री महाकाल

04/05/2022

आज महाकालेश्वर मन्दिर उज्जैन से

14/04/2022

🔱🙏🏻🙏🏻🔱

11/04/2022

रावण का कैलाश उठाना, जीवन की बहुत बड़ी सीख है ....

पुराणों स्मृतियों में हम पाते है, शिवजी ने सबको ज्ञान दिया है, सबको समझाया है ।। लेकिन उन्होंने रावण को कभी नही समझाया ....

किसी ने शङ्करजी से पूछा - प्रभु आप सबको समझाते है, आप रावण को क्यो नही समझाते ?

शङ्करजी ने कहा :- क्यो की मैं रावण को समझता हूं, इसलिए उसे नही समझाता .... जो लोग रावण को समझाते है, वह खुद नासमझ है ....

शङ्कर जी ने कहा - यह रावण मुझसे जब भी मिलता है, मुझे कहता है, गुरुजी इधर देखिए

शङ्कर जी बोले - क्या देखूं ??
रावण बोले - देखिए आपके तो 5 सिर है, मेरे तो दस है ...

अब जो खुद को गुरु से दुगना ऐसे ही समझे, उसे गुरु समझाए तो भी क्या समझाए ?? ज्ञान तो श्रद्धावान को मिलता है, अहंकारियों को थोड़ी न् ज्ञान प्राप्त हो सकता है ....

एक बार रावण गया कैलाश .... और कैलाश को ही सिर पर उठा लिया, कैलाश में हलचल मच गई ...पार्वती जी ने पूछा - हे देवाधिदेव यह क्या हो रहा है ??

शङ्करजी ने कहा - चेला आया है ...

पार्वती ने पूछा - तो इतनी हलचल क्यो है ??

शङ्कर जी कहा - रावण जैसे चेले आएंगे, तो हलचल ही मचेगी ....

किसी ने रावण को पूछा - यह क्या कर रहे हो ?
रावण ने कहा - गुरुजी को शिरोधार्य कर रहे है ...

भला यह कैसा शिरोधार्य ??

शिष्य को तो गुरु के चरणों मे लिपट जाना चाइये, और गुरु उसे अपने हाथों से उठाएं ....

गिरना शिष्य का काम है, और गिरे हुए को उठाना गुरु का काम है ... और रावण जैसे शिष्य सोचते है, की हम गुरु को ऊपर उठा रहे है ।।............................

जब भी हम खुद को गुरु से श्रेष्ठ समझने लग जाए, तो समझिए हमारा नाश सिर पर आ गया है । स्कूल के गुरु हो, या जीवन की शिक्षा देने वाले माता पिता, या हो सतगुरु, उनके तो चरणों मे ही लिपटा रहना चाहिए, कल्याण इसी में है ।।

।। पूज्य राजेश्वरानंद जी महाराज का प्रवचन ।।

स्नेही धर्मप्रेमी एवं राष्ट्रभक्त बंधुओं #जय जगन्नाथ *!  #जय पशुपतिनाथ*! जैसे कि आप सभी को पहले से सूचित किया गया है कि ...
06/04/2022

स्नेही धर्मप्रेमी एवं राष्ट्रभक्त बंधुओं

#जय जगन्नाथ *!
#जय पशुपतिनाथ*!

जैसे कि आप सभी को पहले से सूचित किया गया है कि चैत्र शुक्ल रामनवमी रविवार के दिन 10 अप्रैल 2022 को जगत् जननी माँ सीता की भूमि जनकपुर धाम नेपाल में एक विशाल अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू अधिवेशन अनन्तश्री विभूषित श्रीमज्जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी निश्चलानन्द सरस्वती जी के सान्निध्य में होने जा रहा है !

इस सन्दर्भ में आप सभी को पूर्व सूचना में बताया गया था कि बिहार के मिथिला क्षेत्र के जयनगर से जनकपुर धाम नेपाल के लिए रेल सुविधा जल्दी ही शुरू हो सकती है।

यद्यपि यह रेल सेवा कुछ समय बाद शुरू होने वाली थी पर रामनवमी पर होने वाले विशाल अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू राष्ट्र अधिवेशन में भाग लेने वाले धर्मप्रेमी राष्ट्रभक्तों की सुविधा के लिए पूज्य शंकराचार्य जी की प्रेरणा एवं आशीर्वाद से और अन्तर्राष्ट्रीय कार्यक्रम प्रभारी श्री प्रेम चन्द्र झा के प्रयास से नेपाल रेल मन्त्रालय और नेपाल के प्रधानमंत्री कार्यालय एवं भारतीय रेल मन्त्रालय एवं भारतीय प्रधानमंत्री कार्यालय के सामंजस्य से इस रेल सेवा को 2 अप्रैल से शुरू कर दिया गया है ।

पुरी पीठपरिषद की ओर से हम नेपाल रेल मन्त्रालय एवं नेपाल प्रधानमंत्री श्री शेर बहादुर देउबा जी और भारतीय रेल मन्त्रालय एवं भारतीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का जयनगर - जनकपुर धाम रेल यात्रा शुरू करने के लिए हार्दिक धन्यवाद करते हैं !

भारत-नेपाल मैत्री को और सुदृढ़ करने के लिए पूज्य शंकराचार्य जी जयनगर से जनकपुर धाम के लिए रेल यात्रा का उपयोग करने के लिए सम्भव हुआ तो अपने पूर्वनिर्धारित यात्रा मार्ग में परिवर्तन कर सकते हैं

आप सभी धर्मप्रेमी राष्ट्रभक्तों से अनुरोध है कि इस भव्य अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू राष्ट्र अधिवेशन में अपने ईष्ट मित्रों सहित ज़्यादा से ज़्यादा संख्या में भाग लेकर इन ऐतिहासिक पलों के साक्षी बनें!

नेपाल -भारत मैत्री शुभाकांक्षी -

राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति
पुरी-पीठपरिषद् आदित्य वाहिनी - आनन्द वाहिनी

सम्पर्क सूत्र
श्री प्रेम चन्द्र झा
अन्तर्राष्ट्रीय कार्यक्रम प्रभारी
9831320091
7980277076

02/04/2022

ll आप सभी सनातनी बंधुओ को चैत्र नवरात्रि पर्व और नववर्ष की अनंत शुभकामनाएं ll

31/03/2022

घर घर अलख जगाना है
मानवता से बड़ा कोई धर्म नही है
यही हमारे सनातन संस्कृति की पहचान है🙏

25/03/2022

दि 25-03-2022 को #ज्योतिर्लिङ्ग श्री #महाकालेश्वर जी का भस्म आरती श्रृंगार दर्शन

24/03/2022

जय सोमनाथ ज्योतिर्लिंग

जय श्री महाकालेश्वर दि 23-03-2022 को  #ज्योतिर्लिङ्ग श्री  #महाकालेश्वर जी का भस्म आरती श्रृंगार दर्शन
23/03/2022

जय श्री महाकालेश्वर
दि 23-03-2022 को #ज्योतिर्लिङ्ग श्री #महाकालेश्वर जी का भस्म आरती श्रृंगार दर्शन

22/03/2022

🙏🙏

21/03/2022

महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग उज्जैन

Address

Bachai
486661

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when सत्य जागरण posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share