श्री माता वैष्णो देवी चैरीटेबल ट्रस्ट

  • Home
  • India
  • Aurangabad
  • श्री माता वैष्णो देवी चैरीटेबल ट्रस्ट

श्री माता वैष्णो देवी चैरीटेबल ट्रस्ट Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from श्री माता वैष्णो देवी चैरीटेबल ट्रस्ट, Religious organisation, Aurangabad.

यात्रा की तस्वीरें -26-03-2025
13/04/2025

यात्रा की तस्वीरें -26-03-2025

🙏🙏🙏
19/03/2025

🙏🙏🙏

26/12/2024

🙏🏻🙏जय माता दी 🙏🏻🙏
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी माता रानी अपने प्रिय भक्तों को अपने दरबार में हाजिर लगाने के लिए बुलाया है। तारीख निर्धारित किया गया हैं जो आने जाने व भंडारा का निम्नलिखित हैं।

1.-दिनांक 26/03/2025 को वाराणसी से जम्मू के लिए बेगमपुरा एक्सप्रेस से प्रस्थान।

2.-दिनांक 27/03/2025 को कटरा से माता के मंदिर में दर्शन हेतु शाम 4 बजे प्रस्थान।

3.-दिनांक 28/03/2025 आरती दर्शन, माता का दर्शन, भैरव नाथ दर्शन तत्पश्चात कटरा वापसी।

4.-दिनांक 29/03/2025 को हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भूमिका मंदिर में
सुबह ९ बजे से चंडी पाठ, आरती के पश्चात महाप्रसाद का वितरण। रात्रि में भी महाप्रसाद का वितरण।

5-दिनांक 01/04/2025 को रात्रि ८ बजे जम्मू -कोलकाता एक्सप्रेस से वापसी। 🙏🏻 जय माता दी 🙏🏻

08/12/2024

🙏🏻 आदरणीय सभी माता भक्तों को सूचित कर रहे हैं कि ट्रस्ट की सामूहिक बैठक दिनांक 15/12/2024 को औरंगाबाद के ग्राम प्रीतमपुर में करने का निर्णय लिया गया है।आप सभी माता भक्तों से निवेदन है उक्त बैठक में आपकी उपस्थिति अनिवार्य है।आपसब बैठक में भाग लेकर बहुमूल्य सुझाव प्रदान करेंगे। बैठक में निम्नलिखित विषय पर आप सबों का सुझाव लिया जायेगा।

(1).माता वैष्णो रानी की वार्षिक यात्रा की रुपरेखा तय की जायेगी।

(2).श्री माता वैष्णो देवी चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा कटरा में धर्मशाला के लिए प्रस्तावित जमीन खरीदने संबधी फंड जुटाने को विचार विमर्श।

(3)श्री माता वैष्णो देवी चैरिटेबल ट्रस्ट समिति में अधिक से अधिक सदस्यों को जोड़ने संबधी विचार विमर्श।

(4).अधयक्ष की अनुमति से अन्य बातें।

सभी माननीय सदस्यों से आग्रह है कि इस सभा में अपनी उपस्थिति अनिवार्य रूप से दर्ज करें। धन्यवाद
जय माता दी।🙏

03/10/2024

आदरणीय सभी माता भक्तों को नवरात्रि की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं।

जय माता दी।🙏🏻🙏

श्री माता वैष्णो देवी चैरिटेबल ट्रस्ट  के द्वारा कटरा ( जम्मू-कश्मीर ) में धर्मशाला बनाने का निर्णय लिया है | आप सब भक्त...
01/10/2024

श्री माता वैष्णो देवी चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा कटरा ( जम्मू-कश्मीर ) में
धर्मशाला बनाने का निर्णय लिया है |
आप सब भक्तगण भी ज्यादा से ज्यादा बढ़-चढ़कर धर्मशाला निर्माण कार्य में सहयोग करें। माता रानी आप सबों की मनोकामना पूर्ण करें ।

जय माता दी 🙏🙏

At Katra Jammu by Mata Vaishno Devi Charitable Trust

I have decided to build a dharamshala it is a very commendable step.
All you devotees should also cooperate in the construction of Dharmshala as much as possible. May mother Rani fulfill all your wishes.

Jay Mata Di🙏🙏

29/09/2024
27/09/2024

सभी माननीय सदस्यों व ट्रस्टी को सूचित किया जाता है कि दिनांक 29/09/2024 दिन रविवार समय अपराह्न 2बजे ट्रस्ट के कार्यलय ग्राम धनीबार में एक आवश्यक बैठक आयोजित कि गयी है। कृपया सभी माननीय सदस्यों से अनुरोध है कि उक्त बैठक में अपनी उपस्थिति दर्ज़ करें। आपके सुझाव समिति को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। निम्नलिखित बिन्दुओं पर विचार किया जाएगा।

1 ट्रस्ट में अधिक से अधिक सदस्यों को जोड़ना।
2 ट्रस्ट के खाते में अधिक से अधिक सहयोग राशि जमा कराना।
3 कटरा में भूमि खरीदने के विषय पर विचार विमर्श।
4 महिला विंग का गठन करना।
5 आगामी श्री माता वैष्णो देवी यात्रा के लिए कार्य क्रम तय करना।
6 अध्यक्ष की अनूमती से ट्रस्ट व यात्रा संबंधी अन्य विषय।

पुनः एक बार विनम्र निवेदन है कि आप सभी सदस्य गण इस सभा में अवश्य ही भाग ले।
अध्यक्ष
- अनिल कुमार सिन्हा।

Address

Aurangabad
824111

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when श्री माता वैष्णो देवी चैरीटेबल ट्रस्ट posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share