05/07/2026
सदगुरु कबीर प्रगट उत्सव
SKDV MISSION JHARKHAND ( Kurdeg,SImdega)
सदगुरु कबीर साहेब के प्रगट उत्सव के पावन अवसर पर दिनांक 29/06/26 को कुरडेग
प्रखंड के करमडीह स्थित बडकीबिउरा गांव भक्ति के रंग में रंगा नजर आया। सगुरु कबीर धर्मदास वंशावली मिशन, झारखंड के तत्वावधान में सोमवार, 29 जून 2026 को यहां भव्य आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मिशन के राज्य उप प्रतिनिधि महंत श्री शीत बसंत दास, राज्य सलाहकार श्री दिनेश महतो, झारखंड राज्य युवा प्रतिनिधि श्री राहुल कुमार दास, लक्ष्मी नारायण जी, प्रखंड प्रतिनिधि श्री अशोक साय, शरण दास, राजेश्वर जी समेत प्रखंड एवं ग्रामीण प्रतिनिधि मंडल की गरिमामयी उपस्थिति रही। उत्सव की शुरुआत भव्य कबीरपंथी शोभायात्रा से हुई। साहेब बंदगी के जयकारों के साथ निकली यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। ढोल मंजीरों और कबीर भजनों से पूरा करमडीह-बड़कीबिउरा क्षेत्र गूंज उठा। मानिकपूरी संत समाज, बड़कीबिउरा करमडीह क्षेत्र के संयोजन में यह आयोजन हुआ। �