08/06/2026
आदरणीय वीर बंधुओं
सादर जय जिनेन्द्र,
अम्बाला छावनी की अग्रणीय संस्था जैन मिलन महावीर, अम्बाला छावनी की प्रथम कार्यकारिणी बैठक आज जैन मॉडल स्कूल, गुड़ बाजार, अम्बाला छावनी मे सम्पन्न हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ वीर नीरज जैन जी द्वारा मंगलाचरण से किया गया। बैठक में उपस्थित सभी गणमाननीय सदस्यों का अध्यक्ष महोदय वीर नितिन जैन द्वारा स्वागत किया गया एवं सदैव उनके उचित मार्गदर्शन की अपेक्षा की। उन्होंने कहा हमारा उद्देश्य समाज को संगठित रखना / सभा के द्वारा संचालित सभी शिक्षण संस्थानों, धर्मशालाओं, मेडिकल फैसिलिटियों को नई ऊंचाइयों पर लेकर जाना।
बैठक के दौरान एजेंडा के क्रमांक न. 1 के अंतर्गत मिलन के वार्षिक सदस्यता शुल्क को सर्वसम्मति से 1100/- से बढ़ाकर 2100/- किया गया। क्रमांक न. 2 के अंतर्गत मिलन की रजिस्ट्रेशन का कार्यभार वरिष्ठ सदस्य अतिवीर अरविन्द जैन जी व वीर लवकेश जैन जी को मिलन की गतिविधियों को संज्ञान मे रखते हुए आगामी समय के समयानुसार करवाने का भार सौंपा गया। क्रमांक न. 3 मे आंखों का चेकअप कैंप लगाने पर विचार विमर्श किया गया जिसे जल्द ही वीर ललित जैन जी के प्रयासो से उचित स्थान पर लगाया जाएगा।
सम्बद्धता समय अनुसार अनेकों सामाजिक कार्यों पर चर्चा की गई जिसमें अतिवीर अरविन्द जैन जी द्वारा देशभर मे चल रही जनगणना के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी की गई एवं सभी को मुख्य कॉलम पर "जैन" लिखने की अपील की गई।
साथ ही जैन मिलन महावीर का बैंक अकाउंट खुलवाने एवं भारतीय जैन मिलन के "क्षेत्र व केंद्र" का वार्षिक शुल्क (200+50) प्रति सदस्यता अनुसार सालाना जमा करवाने का निर्णय लिया गया।
वर्ष के हर 3 माह में मंदिर जी या निजी निवास स्थान पर सामूहिक नवकार महामंत्र के पाठ करवाने का संकल्प लिया गया। इस प्रोजेक्ट को सुचारू रूप से चलने के लिए कन्वीनर, वीर नीरज जैन एवं वीर शुभम जैन को बनाया गया। अंत में बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने जलपान कर कार्यक्रम को सम्पन्न किया।
कार्यक्रम में उपस्थित वीर नितिन जैन, वीर पंकज जैन, वीर शुभम जैन, वीर मनीष जैन, अतिवीर अरविन्द जैन, वीर विजय जैन, वीर राकेश जैन, वीर ललित जैन, वीर अनिल जैन, वीर सचिन जैन, वीर मनोज, वीर डॉ सुनील जैन, वीर दिनेश जैन आदि सदस्य मौजूद रहे।