07/09/2026
🦚 श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर निकली भव्य शोभायात्रा 🦚
अम्बेडकर नगर | किछौछा-बसखारी
ग्राम सभा भेड़िया में श्री #कृष्ण_जन्माष्टमी के अवसर पर तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन के अंतिम दिन बाबा लाल दास ठाकुर जी मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
शोभायात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए संत #श्री_कमला_बाबा_धाम ,पहुंची, जहां महंत स्वामी श्री राम नयन दास जी महाराज एवं संत परिवार ने भव्य स्वागत कर आरती एवं पूजन-अर्चन किया।
इस अवसर पर #कटेहरी_विधायक श्री धर्मराज निषाद जी भी कमला बाबा धाम पहुंचे और समाधि स्थल के दर्शन कर संत परिवार से मुलाकात की।
पूरे आयोजन के दौरान जय श्री कृष्ण के जयकारों से क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। Shri Kamla Baba Dham - Mandir #श्री_संत_कमला_पंडित_ब्रह्मदेव_जी_समाधि_मंदिर #अम्बेडकरनगर #तर्पणनाथ