Sahra khan

Sahra khan Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Sahra khan, Church of God, Agra.

Ex Muslim' इस्लाम से मसीह तक — एक बदली हुई ज़िंदगी / From Islam to CHRIST — a transformed life.
इसलिए अगर कोई मसीह में है तो वो नया मख़लूक़ है पूरानी चीज़ें जाती रहीं; देखो वो नई हो गईं। — 2 कुरिन्थियों 5:17

14/01/2026

(2 शमूएल 11)
दाऊद अलैहिस्सलाम की कमज़ोरी — जीना और आराम
जब उसने जंग छोड़कर छत पर वक़्त बिताया
शैतान ने उसी जगह रास्ता बना लिया।

कमज़ोरी छुपी रही → गुनाह बढ़ता गया → जिसका असर भयानक हुआ।
शमशोन (न्यायियों 16)
शमशोन की कमज़ोरी — भावनात्मक लगाव उसने अपनी राज़ की बात छुपाई वही बात उसकी हार बन गई।
शैतान की रणनीति
शैतान सीधे नहीं आता,
वो धीरे-धीरे आता है

जायज़ सा कारण देता है
“एक बार” कहकर बार-बार गिराता है

हर शख़्स अपनी ही ख़्वाहिशों में खिंचकर और फ़ँस कर आज़माया जाता है।
या'क़ूब 1:14

~ Sahra khan








09/01/2026

भीड़ येशुआ के पास रहती है,
भेड़ येशुआ के पीछे चलती है।
आज सवाल यह नहीं है कि आप कलीसिया में हैं या नहीं,
सवाल यह है — क्या आप उसकी आवाज़ सुनते हैं?
यूहन्ना 10:27 | यूहन्ना 10:11








#क्रिस्चियनरेल्स

07/01/2026

जिस तरह फ़रिसियों ने अपनी दिखावे और ख़ुदग़र्ज़ी की वजह से खुदावन्द येशु मसीह की सूरत को लोगों के सामने बिगाड़ दिया,
उसी तरह आज के फरिसियो ने
अपने घमंड, सियासत, लालच और दिखावे की वजह से
कलीसियाओं की सूरत को बिगाड़ दिया है।
फ़रिसी पाक कलाम तो जानते थे,
मगर मोहब्बत नहीं रखते थे;
क़ानून तो सिखाते थे,
मगर रहम और शफ़क़त नहीं दिखाते थे। उन्होंने खुदावन्द येशु को ग़लत ठहराया
ताकि अपनी कुर्सी, अपना मक़ाम और अपनी बादशाहत बचा सकें।

मत्ती 23:27
“ऐ कपटी शास्त्रियो और फ़रिसियो!
तुम सफ़ेद की हुई क़ब्रों की तरह हो—
जो बाहर से ख़ूबसूरत नज़र आती हैं,
मगर अंदर से मुर्दों की हड्डिया
और हर तरह की नापाकी से भरी हुई हैं।”
“आज भी वही रूह काम कर रही है—
जब कलीसिया
रूहो को बचाने से ज़्यादा अपने ओहदे को,
ख़िदमत से ज़्यादा अपने नाम को,
और सलीब से ज़्यादा अपने ताज को चुन लेती है,
तो पाक खुदाबाप को खुदावन्द येशु वहाँ नज़र नहीं आते,
बल्कि एक बिगड़ी हुई कलीसिया की सूरत नज़र आती है।

# #फ़रिसी #कलीसिया #ईसा_मसीह #सच्चाई #रूहानी_जागरण #पवित्र_शास्त्र #मसीही_जीवन #सत्य_और_प्रेम #सच्चा_विश्वास #ईसाई_संदेश #धर्म_और_प्रेम #मसीह_की_ख़ादिमा #रूह_की_अगुवाई #ईसाई_सिखावन #ईसाई_सोशल_पोस्ट

Servent of CHRIST
~ Sᴀʜʀᴀ Kʜᴀɴ

" Even as small as Mustered Seed "Tiny faith, mighty GOD —Miracles begin in small beginnings.  ईमान का वो छोटा सा बीज ही...
06/04/2025

" Even as small as Mustered Seed "

Tiny faith, mighty GOD —Miracles begin in small beginnings.

ईमान का वो छोटा सा बीज ही खुदाबाप के लिए मोजिज़े करने के लिए काफी है।"

विश्वास का वो छोटा सा बीज ही परमेश्वर के लिए चमत्कार करने को काफी है।

वह "उन्नति" करे और तेरी महिमा के लिए चमके, क्योंकि तूने कहा है, 'जो मुझ पर भरोसा रखता है, वह न घटेगा' (यिर्मयाह 17:7-8)।
27/03/2025

वह "उन्नति" करे और तेरी महिमा के लिए चमके, क्योंकि तूने कहा है, 'जो मुझ पर भरोसा रखता है, वह न घटेगा' (यिर्मयाह 17:7-8)।

27/03/2025
बल्कि ख़ुदावन्द की शरी'अत में ही उसकी ख़ुशी है;और उसी की शरी'अत पर दिन रात उसका ध्यान रहता है।वह उस दरख़्त की तरह होगा, ...
27/03/2025

बल्कि ख़ुदावन्द की शरी'अत में ही उसकी ख़ुशी है;
और उसी की शरी'अत पर दिन रात उसका ध्यान रहता है।
वह उस दरख़्त की तरह होगा, जो पानी की नदियों के पास लगाया गया है।
जो अपने वक़्त पर फलता है, और जिसका पत्ता भी नहीं मुरझाता।
इसलिए जो कुछ वह करे फलदार होगा।
( ज़बूर 1:2-3 )

अब्राहम "तेरे वचन में जड़ पकड़े" और जीवनभर तुझ पर भरोसा रखे।

बच्चा और उसके पिताएक छोटा बच्चा भारी बैग उठाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन उससे उठ नहीं रहा था। वो बार-बार कोशिश करता, पर ...
23/03/2025

बच्चा और उसके पिता

एक छोटा बच्चा भारी बैग उठाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन उससे उठ नहीं रहा था। वो बार-बार कोशिश करता, पर हर बार नाकामियाब हो जाता। उसके पिता उसे देख रहे थे।

आखिर मे , जब बच्चा बहुत थक गया, तो उसने अपने पिता से कहा, "पापा, यह बहुत भारी है, मैं इसे उठा नहीं सकता!"

पिता मुस्कुराए और बोले, "बेटा, अगर तू पहले ही मुझसे मदद मांग लेता, तो तुझे इतनी मेहनत नहीं करनी पड़ती।" फिर बाप ने बैग आसानी से उठा लिया।

इसी तरह, आप भी अपनी परेशानियाँ का बोझ खुद उठा नहीं सकते और कोशिश करने से चिंता में पड़ जाते हैं। लेकिन जब आप /हम अपनी चिंता अपने आसमानी बाप को सौंप देते हैं, तो वह हमें संभाल लेता है, क्योंकि " वो हमारी चिंता / फ़िक्र करता है।"

(1 पतरस 5:7)
Casting all your care upon him; for He cares for you.

ख़ुदा की बुलाई औरतें !मरियम ने फ़रिश्ते की सदा सुनी,ख़ुदा की बंदी बनकर झुकी।बिन शौहर माँ बनने का बोझ उठाया,ख़ुदा के हुक्...
13/03/2025

ख़ुदा की बुलाई औरतें !

मरियम ने फ़रिश्ते की सदा सुनी,
ख़ुदा की बंदी बनकर झुकी।
बिन शौहर माँ बनने का बोझ उठाया,
ख़ुदा के हुक्म को दिल से निभाया।
दबोरा बनी क़ौम की रहनुमा,
अदालत में दी हिकमत की सदा।
दुश्मनों के ख़िलाफ़ लड़ी थी वो,
ख़ुदा के कामों में बढ़ी थी वो।

एस्तेर ने हिम्मत से क़दम बढ़ाया,
अपनी क़ौम के लिए सब कुछ गँवाया।
बादशाह के आगे जबरदस्त खड़ी रही, ख़ुदा की मदद से फ़तह को पाया।
हन्ना ने आँसूओं से दुआ की,
ख़ुदा से औलाद की इल्तिज़ा की।
सैमुएल को खुदा की राह पे दिया, उसके नाम को ऊँचा किया।

रूत ने वफ़ादारी की मिसाल छोड़ी,
अपने ससुराल की डोरी न तोड़ी।
ख़ुदा ने उसे इज़्ज़त से नवाज़ा,
मसीह की नस्ल में उसे समाया।

मरियम मगदलीनी को सबसे पहले,
मसीह का ज़िंदा होना दिखाया ।
जिसे दुनिया ने गुनाहगार समझा,
ख़ुदा ने अपनी शहादत का हिस्सा बनाया।

फीबे बनी खिदमतगार,
पौलुस ने भी किया इज़हार।
प्रिस्किल्ला ने कलाम सिखाया,
अपोलोस को हक़ का रास्ता बताया।

हर औरत ख़ुदा की बरकत है,
जो उसे माने, उसकी रहमत है।
बुलाहट उसकी बेमिसाल है,
जो सुने, उसकी मंज़िल ख़ास है।

अब जब तूने मुझे बुलाया,
"ख़ुदावन्द, भेज मुझे!" ये मेरे लबों पे आया।

Address

Agra

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Sahra khan posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Place Of Worship

Send a message to Sahra khan:

Share

Category