26/03/2026
🌸 Honoring the Generosity of Dr. Amrit Bhatia & Prof. Mag. Karin Bhatia 🌸
On the sacred and auspicious occasion of Ram Navami the Hindu Mandir Association (HMA) Vienna, expresses its heartfelt gratitude and deep appreciation to Dr. Amrit Bhatia, former General Secretary of HMA and HRÖ Austria for his generous contribution of €1100 towards the construction of the new Hindu Mandir.
Dr. Bhatia has always been a pillar of strength, dedication and selfless service to the Hindu community in Austria. His unwavering commitment and continuous support have played a vital role in strengthening our cultural and spiritual foundation. This noble gesture on such a holy day reflects his deep devotion and enduring connection to our traditions and community.
The construction of the new Mandir is not just a project, it is a shared dream of generations, a symbol of unity, faith, and cultural heritage. Contributions like these bring us closer to realizing this sacred vision and inspire others to come forward in support of this divine cause.
The entire Executive Committee of HMA extends its sincere thanks and prays for Dr. Bhatia’s continued health, happiness and prosperity. May his generosity and devotion inspire many more to serve the community.
With gratitude and respect
Hindu Mandir Association, Vienna
🙏
🌸 डॉ. अमृत भाटिया & प्रोफेसर मैगिस्ट्र कारीन भाटिया जी के उदार सहयोग का सम्मान 🌸
पावन और शुभ अवसर राम नवमी के दिन हिन्दू मंदिर एसोसिएशन (HMA) वियना, डॉ. अमृत भाटिया जी (पूर्व महासचिव, HMA एवं HRÖ ऑस्ट्रिया) के प्रति अपनी हार्दिक कृतज्ञता और आभार व्यक्त करता है, जिन्होंने नए हिन्दू मंदिर के निर्माण हेतु उदारतापूर्वक €1100 का योगदान दिया।
डॉ. भाटिया जी सदैव से समर्पण, सेवा और निस्वार्थ भाव के प्रतीक रहे हैं। ऑस्ट्रिया में हिन्दू समाज के प्रति उनका निरंतर सहयोग और समर्पण हमारी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक नींव को सुदृढ़ करने में अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है। इस पवित्र दिन पर उनका यह योगदान उनकी गहरी आस्था और समाज के प्रति उनके अटूट जुड़ाव को दर्शाता है।
नए मंदिर का निर्माण केवल एक परियोजना नहीं, बल्कि पीढ़ियों का साझा सपना है, यह हमारी एकता, श्रद्धा और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। ऐसे प्रेरणादायक सहयोग हमें इस दिव्य लक्ष्य के और निकट लाते हैं और अन्य लोगों को भी इस पुण्य कार्य में सहभागी बनने के लिए प्रेरित करते हैं।
HMA की पूरी कार्यकारिणी समिति डॉ. भाटिया जी का हार्दिक धन्यवाद करती है और उनके उत्तम स्वास्थ्य, सुख एवं समृद्धि की कामना करती है। उनकी उदारता और सेवा भावना सभी के लिए प्रेरणा बने।
सादर धन्यवाद सहित
हिन्दू मंदिर एसोसिएशन, वियना l
🙏